Adevertise
Top Stories
news-details
अन्य
sampatdak
SUBHASH RATTANPAL
सुभाष रतनपाल



भाजपा पार्षद अवस्थी ने निगम अध्यक्ष से सार्थक पहल करने की मांग

 पिछली सामान्य सभा में सत्ता पक्ष ने निगम अध्यक्ष पर विकास विरोधी होने का लगाया था आरोप

जगदलपुर। नगर पालिक निगम द्वारा 28 जुलाई को बुलायी गयी सामान्य सभा का संचालन दो दिन किये जाने व सामान्य सभा की कार्यवाही का लाइव प्रसारण करने की मांग मोतीलाल नेहरू वार्ड के भाजपा पार्षद आलोक अवस्थी ने निगम अध्यक्ष कविता साहू से की है।

 आलोक अवस्थी ने कहा कि निगम की आहूत सामान्य सभा के तय ऐजेण्डे में 12 विषयों पर चर्चा कर निर्णय लिये जाने है, जिसमें सभी विषय अत्यंत महत्वपूर्ण है। इसके साथ ही पार्षदों के द्वारा सदन में रखे गये प्रश्नों पर भी चर्चा की जायेगी। जिसके जवाब मेयर इन कौंसिल द्वारा सदन में रखे जायेंगे। मात्र एक दिन की बैठक में सामान्य सभा की समूची कार्यवाही संभव व सार्थक नहीं होगी। बहुत बेहतर होगा कि सामान्य सभा की बैठक का संचालन दो दिन चलाने कदम उठायें जाये। 

भाजपा पार्षद आलोक अवस्थी ने कहा कि विगत 16 जून को संपन्न हुई निगम की पिछली सामान्य सभा बैठक में सत्ता पक्ष ने सदन की आसंदी पर आसीन निगम अध्यक्ष कविता साहू पर ही विकास विरोधी होने का आक्षेप लगा दिया था। सत्ता पक्ष द्वारा संख्या बल की दादागिरी सदन में निरंतर होती रही है। सामान्य सभा की समूची कार्यवाही का संज्ञान शहर की आमजनता को भी होना चाहिये। जिसके लिये सामान्य सभा की बैठक का लाइव प्रसारण किया जाना आवश्यक प्रतीक हो रहा है। निगम अध्यक्ष द्वारा सामान्य सभा की बैठक लगातार दो दिन रखने व उसके जीवंत प्रसारण के लिये सार्थक पहल हो, जिससे सामान्य सभा की उपयोगिता सिद्ध होगी और अच्छा संदेश भी प्रसारित होगा। 

You can share this post!

Related Posts
Adevertise