Adevertise
Top Stories
news-details
अन्य
sampatdak
ASHISH TIWARI
आशीष तिवारी

15 मई से ये संभालेंगे CEC का पद, जाने कौन है देश के नए मुख्य चुनाव आयुक्त?


आशीष तिवारी उप-संपादक Thewatchmannews.in. रायपुर(छ.ग.)
राजीव कुमार देश के अगले मुख्य चुनाव आयुक्त होंगे। न्याय एवं विधि मंत्रालय ने गुरुवार को एक नोटिफिकेशन जारी कर इसकी जानकारी दी। विधि मंत्रालय द्वारा जारी एक अधिसूचना के मुताबिक, वह 15 मई को पदभार संभालेंगे. केंद्रीय कानून मंत्री किरन रिजिजू ने ट्विटर पर जानकारी दी। उन्होंने कहा कि राजीव कुमार 15 मई, 2022 से मुख्य चुनाव आयुक्त होंगे। राजीव कुमार सुशील चंद्रा की जगह लेंगे।

कानून मंत्री ने ट्वीट कर लिखा

“संविधान के अनुच्छेद 324 के खंड (2) के अनुसरण में, राष्ट्रपति ने राजीव कुमार को 15 मई, 2022 से मुख्य चुनाव आयुक्त के रूप में नियुक्त किया है। राजीव कुमार को मेरी शुभकामनाएं।” नियुक्ति पत्र में कहा गया है कि सुशील चंद्रा का कार्यकाल शनिवार को पूरा हो रहा है।


कौन हैं नए मुख्य चुनाव आयुक्त?

राजीव कुमार 1984 बैच के भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी हैं। उन्होंने 1 सितंबर 2020 को चुनाव आयोग में चुनाव आयुक्त के रूप में कार्यभार संभाला था। उन्होंने प्रशासनिक सेवाओं में 36 साल तक काम किया। केंद्र के कई मंत्रालयों के अलावा उन्होंने अपने बिहार-झारखंड कैडर में भी लंबे समय तक सेवाएं दीं।


राजीव कुमार बीएससी के साथ वकालत में एलएलबी, पीजीडीएम और लोक नीति से एमए भी किया है। इसके अलावा उन्होंने सामाजिक, पर्यावरण-वन, मानव संसाधान, वित्त और बैंकिंग सेक्टर में भी काम किया है।वह अप्रैल 2020 में अध्यक्ष पीईएसबी के रूप में शामिल हुए थे। राजीव बिहार/झारखंड कैडर 1984 बैच के भारतीय प्रशासनिक सेवा के एक अधिकारी हैं वे फरवरी 2020 में ही केंद्रीय वित्त सचिव के पद से सेवानिवृत्त हुए थे।

2024 के आम चुनाव नए नेतृत्व में

राजीव कुमार को एक सितंबर 2020 को चुनाव आयोग में आयुक्त के तौर पर नियुक्ति मिली थी। नियमों के मुताबिक, चुनाव आयुक्त का कार्यकाल छह साल या 65 वर्ष की आयु (जो भी पहले हो) उस समय तक होता है। चूंकि, कुमार का जन्म फरवरी, 1960 को हुआ था, इसलिए उनका कार्यकाल 2025 तक है। यानी अगले विधानसभा चुनावों से लेकर 2024 के आम चुनाव तक राजीव कुमार की देखरेख में ही होने हैं।


You can share this post!

Related Posts
Adevertise