Adevertise
Top Stories
news-details
अन्य
sampatdak
SUBHASH RATTANPAL
सुभाष रतनपाल



जगदलपुर/ सुन्दरराज पी., पुलिस महानिरीक्षक, बस्तर रेंज द्वारा वर्ष 2022-23 के दौरान राष्ट्र की एकता एवं अखण्डता हेतु सर्वोच्चतम बलिदान दिये संपूर्ण भारतवर्ष में विभिन्न पुलिस एवं सुरक्षाबल की कुल 189 पुलिस एवं अर्द्धसैनिक बल सदस्यों की शहादत को स्मरण करते हुये उन शहीदों का नाम वाचन की गई।

छत्तीसगढ़ पुलिस के सहायक उप निरीक्षक रामुराम नाग, सहायक प्लाटून कमाण्डर विजय कुमार यादव सहित कुल 19 शहीदों की स्मृति में पुलिस गार्ड द्वारा सलामी दी गई।

वर्ष 2023 में देश के विभिन्न स्थानों में ड्यूटी के दौरान सीमा सुरक्षा बल (BSF) के सर्वाधिक 22 अधिकारी एवं बल सदस्यों की शहादत हुई। इसी प्रकार केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) के 15 अधिकारी एवं बल सदस्यों की शहादत हुई है।

शहीद पुलिस स्मृति दिवस कार्यक्रम के दौरान सुन्दरराज पी., पुलिस महानिरीक्षक, बस्तर रेंज, जितेन्द्र सिंह मीणा, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, बस्तर,  विजय दयाराम के. कलेक्टर बस्तर, शशिमोहन सिंह, सेनानी 5वीं वाहिनी, छसबल जगदलपुर एवं अन्य वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा शहीदों के परिजनों को शाल एवं श्रीफल भेंट कर सम्मानित किया गया तथा उनकी समस्या का निराकरण के संबंध की गई कार्यवाही से अवगत कराया गया।

उल्लेखनीय है कि प्रतिवर्ष 21 अक्टूबर को संपूर्ण भारतवर्ष में शहीद स्मृति दिवस के रूप में मनाया जाता है। बस्तर संभाग के अन्य जिला मुख्यालय में भी शहीद स्मृति दिवस 2023 का कार्यक्रम सम्पन्न की गई।

You can share this post!

Related Posts
Adevertise