Adevertise
Top Stories
अन्य
sampatdak
SUBHASH RATTANPAL
सुभाष रतनपाल



 अंबेडकर पार्क और प्रतिमा की साफ सफाई की गई

 जगदलपुर -भारतीय जनता पार्टी स्वच्छता विभाग एवं नगर मंडल भाजपा द्वारा समरसता दिवस अंबेडकर जयंती की पूर्व संध्या पर गुरुवार को अंबेडकर पार्क और प्रतिमा की साफ सफाई करके सफाई अभियान चलाया गया। 
     बाबासाहेब अंबेडकर जी की जयंती को भाजपा ने समरसता दिवस के रूप में मना रही है।
     जिला उपाध्यक्ष योगेंद्र पांडे ने कहा सामाजिक समरसता के साथ ही देश को सर्व स्वीकार संविधान देने का श्रेय बाबासाहेब को है।



    नगर अध्यक्ष सुरेश गुप्ता ने कहा डॉक्टर अंबेडकर दलितों, शोषितो व वंचितों के मसीहा थे।
   नेता प्रतिपक्ष संजय पांडे ने कहा समाज को नई दिशा देने का काम डॉ अंबेडकर ने  किया है भारत भूमि धन्य है जिसने ऐसे महापुरुष को जन्म दिया।
   इस अवसर पर योगेंद्र पांडे,रंजीत पांडे, नरेंद्र पानी ग्राही, संग्राम सिंह राणा,शशि पाठक, विक्रम यादव,राजा यादव,रोशन झा, अरुण नेताम, सुरेश कश्यप,शेखर शर्मा, मनोज ठाकुर, केतन महानंदी, वसीम खान, सूरज कश्यप,लोकेश राव,बुथ अध्यक्ष मलोचन टंति भारती राव,नारायणी गोस्वामी, कमला सेठिया सहित भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।

You can share this post!

Related Posts
Adevertise