SUBHASH RATTANPAL
सुभाष रतनपाल
जगदलपुर। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम के सौवें संस्करण का प्रसारण रविवार को मोतीलाल नेहरू वार्ड में वरिष्ठजनों व गणमान्य नागरिकों की गरिमामयी उपस्थिति में सुना गया। कार्यक्रम के उपरांत वार्ड के वरिष्ठों व गणमान्य जनों का सम्मान भी किया गया।
पूर्व सांसद दिनेश कश्यप के कार्यालय भवन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम को समस्त वार्ड वासियों के साथ सुनने आयोजन किया गया था। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा प्रदेश कार्य समिति सदस्य सुधीर पाण्डेय व अध्यक्षता नगर मण्डल महामंत्री आर्येन्द्र आर्य ने की। इस आयोजन में वार्ड के वरिष्ठ व गणमान्य श्रवण सिंह चौहान,अजय शंकर त्रिवेदी, सुश्री अनिता राज, श्रीमती केका साहू, बिहारी लाल ग्वाल, नरसिंह पटेल,घनश्याम यादव, पुखराज खत्री का सम्मान किया गया। इस अवसर पर सभी ने प्रधानमंत्री मोदी के मन की बात की प्रशंसा की और वार्ड में भी ऐसे सकारात्मक कार्यों में निरंतरता बनाये का सुझाव भी दिया। मोतीलाल नेहरू वार्ड के पार्षद आलोक अवस्थी ने कहा कि वार्ड सहित शहर के विकास के लिये और जन समस्याओं के त्वरित निदान के लिये भाजपा कार्यकर्ता सतत प्रयत्नशील है। अच्छे कार्यों के साथ जनता के बीच जाने का उद्देश्य लेकर हम आगे बढ़ रहे हैं।
कार्यक्रम के दौरान भाजपा पिछड़ा वर्ग जिला महामंत्री विक्रम सिंह यादव,देवेन्द्र साव, वीरेंद्र जेठवा,साहब सिंह, अच्युत सामंत, कमल पटवा, विनीत शुक्ला, रमन चौहान आदि उपस्थित थे।