Adevertise
Top Stories
news-details
अन्य
sampatdak
SUBHASH RATTANPAL
सुभाष रतनपाल

 


           जगदलपुर/पूर्व जनपद पंचायत उपाध्यक्ष ने प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए कांग्रेस पर निशाना साधा है उन्होंने कहा की बारिश मे छत्तीसगढीया ओलिम्पिक का आयोजन हास्यासपद है जहा खेती किसानी के समय मे किसानो को धान की रोपाई के लिये लोग नही मिल रहे ।उडिसा से लेबर रोपाई के लिए आ रहे है ।किसानो को ज्यादा पैसे देकर भी लोग नही मिल रहे है ।आधार अपग्रेड किये बगैर गरीबो को राशन नही मिल रहा है।लोग आधार अपग्रेड कराने कतारो मे है। 
            
             सरकार ने खेलो का आयोजन चुनाव से पहले अपने प्रचार करने ,वाहवाही लूटने बिना कोई चिन्तन किये ।छत्तीसगढीया ओलिम्पिक का आयोजन ।

            गर्मी के कारण जहा लेट से स्कूल खूला ।सरकार को जहा बच्चो के पढाई की चिन्ता होनी चाहिए थी ।उसे दुरूस्त करना था ।जहा शिक्षक नही उसकी व्यवस्था करना था ऐसा ना कर समूचे शिक्षा व्यवस्था को खेलो मे लगा दिया गया जैसे इस समय अगर ये खेल न होते तो जैसे भारत की ऐशियाई गेम्स व ओलिम्पिक मे मेडल कम हो जायेंगे। 
              बच्चो के पढाई का हो नुकसान,बच्चे हो जाये बीमार, किसान भाइयों को ना मिले धान की रोपाई के लिए लोग ।भूपेश सरकार उनके लोग छत्तीसगढीया ओलिम्पिक के माध्यम से गोबर गौ मूत्र का प्रचार  कर अगली विधानसभा की तैयारी करने की योजना है।

You can share this post!

Related Posts
Adevertise