Adevertise
Top Stories
news-details
अन्य
sampatdak
SUBHASH RATTANPAL
सुभाष रतनपाल



जगदलपुर -- इनर व्हील क्लब ऑफ़ जगदलपुर द्वारा अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के पूर्व महिला दिवस मनाया गया। 08 मार्च महिला दिवस पर महाशिवरात्रि व्रत होने के कारण शनिवार को महिला दिवस मनाया गया।जिसमें क्लब की ओर से लाभार्थी महिला का सम्मान किया गया। जो कि खुद काम करके परिवार का भरण पोषण कर रही है।क्लब की ओर से मिक्सर ग्राइंडर प्रदान किया गया।
     इनर व्हील क्लब अध्यक्षा ममता सिंह राणा ने कहा लाभार्थी महिला का सम्मान करना हमारे लिए गर्व की बात है। हर महिलाओं को आत्मनिर्भर बनना चाहिए। हमने जिनका सम्मान किया वह बहन पढ़ी-लिखी भी नहीं है लेकिन वह अपने पैरों पर खड़ा होकर अपने परिवार का भरण पोषण कर रही है।हमने वूमेन ऑफ द डे सम्मान से सम्मानित किया। बिना पढ़े लिखे होकर भी अपने आप को आत्मनिर्भर बनना गौरव की बात है। लक्ष्मी राव का सम्मान करके इनर व्हील क्लब अपने आप को गौरन्वित महसूस कर रही है।समाज के लिए उन्होंने एक उदाहरण प्रस्तुत किया है।
     इस अवसर पर मुख्य रूप से उषा गोंदी,डॉ सरिता थॉमस, नीता जलोटा, अलका गुप्ता,दीपिका सोनी,सारिका चिलचोलकर,लाइबा चामड़िया, प्रियंका गुप्ता सहित इनर व्हील क्लब  के सदस्य गण उपस्थित है

You can share this post!

Related Posts
Adevertise