Adevertise
Top Stories
news-details
अन्य
sampatdak
SUBHASH RATTANPAL
सुभाष रतनपाल



            THE WATCHMAN NEWS.IN


लहराया तिरंगा, देशभक्ति गीतों पर थिरके युवा, आजादी के अमृत महोत्सव के मौके पर निकली तिरंगा यात्रा

जगदलपुर/भानपुरी :- आजादी  का 75वे अमृत महोत्सव पुरा भारत देश हर्षोल्लास के साथ बना रहा हैं, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के आह्वान से भाजपा ने हर घर तिरंगा अभियान चलाया हैं और आज भाजपा मंडल भानपुरी ने पूर्व मंत्री केदार कश्यप के नेतृत्व में देश भक्ति गीतों के साथ भव्य तिरंगा यात्रा मुख्य मार्गों से निकालकर क्षेत्रवासियो को प्रेरित किया एवम् हर घर तिरंगा फहराने की अपील किया।
पूर्व मंत्री केदार कश्यप ने कहा की देश आजादी की 75 वी वर्षगांठ अमृत महोत्सव के रुप में पुरा देश बना रहा हैं, प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी ने अमृत महोत्सव के निमित हर घर तिंरगा फहराने ने का आह्वान किया हैं।

आगे केदार कश्यप  ने कहा की देश की आजादी के लिए जिन्होंने अपने प्राणों की आहुति दी ऐसे वीर शहीदों को नमन करते हुऐ क्षेत्र की जनता से अपील की सभी अपने अपने घरों पर राष्ट्रीय ध्वज तिंरगा फहराकर उन शहीदों को सच्ची श्रद्धांजलि देवे।
पूर्व बस्तर सांसद दिनेश कश्यप  ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार व्यक्त करते हुऐ कहा की राष्ट्रीय ध्वज फहराने के नियमों में संशोधन करते हुऐ समस्त देशवासियों को अपने अपने घरों पर तिंरगा फहराकर गौरवान्वित होने का अवसर दिया।

 भाजपा भानपुरी मंडल के तिंरगा यात्रा के अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष वेदवती कश्यप , भाजपा जिला अध्यक्ष रूपसिंह मंडावी, मंडल अध्यक्ष सन्तोष बघेल, निर्देश दीवान,  टिकेश्वरी मंडावी, विजय पांडे, भूषण गुप्ता, एवम् मंडल के समस्त पदाधिकारी, कार्यकर्त्ता उपस्थित थे।

You can share this post!

Related Posts
Adevertise