नवा रायपुर में पत्रकारों के आवास पर बड़ा एलान:सत्ता में आते ही 30 दिन में ठोस पहल करेगा ‘क्रांतिकारी पैनल’,देखें वीडियो क्या कहा वरिष्ठ पत्रकार सुनील नामदेव जी ने...
रायपुर। रायपुर प्रेस क्लब चुनाव–2026 को लेकर चुनावी सरगर्मी तेज हो गई है।इसी बीच क्रांतिकारी पैनल ने पत्रकारों के सबसे ज्वलंत मुद्दे—आवास और सुरक्षा—पर सीधा और ठोस संकल्प पत्र जारी कर चुनावी बहस को धार दे दी है।पैनल ने ऐलान किया है कि कार्यभार ग्रहण करने के मात्र 30 दिनों के भीतर नवा रायपुर में पत्रकारों के आवास के लिए ठोस कदम उठाए जाएंगे और इस मुद्दे पर राज्य सरकार से सीधी वार्ता कर समाधान निकाला जाएगा।
क्रांतिकारी पैनल ने स्पष्ट कहा है कि पत्रकारों को वर्षों से केवल आश्वासन मिले हैं,अब घोषणाओं का नहीं,निर्णयों का समय है।पैनल का कहना है कि पत्रकारों के आवास और सुरक्षा जैसे बुनियादी मुद्दों पर किसी भी तरह का समझौता नहीं किया जाएगा।
संकल्प पत्र में पूर्व प्रेस क्लब अध्यक्ष दामू आंबेडारे के कार्यकाल का उल्लेख करते हुए बताया गया कि उनके प्रयासों से कमल विहार आवास योजना के तहत 309 पत्रकारों को आवास आबंटन की प्रक्रिया शुरू हुई थी, जिसमें भूमि पूजन के साथ 8 करोड़ रुपये की स्वीकृति भी मिली थी।लेकिन उनके पद से हटने के बाद तत्कालीन पदाधिकारियों की निष्क्रियता और कथित साजिशों के चलते यह आबंटन निरस्त हो गया।
दामू आंबेडारे के हवाले से कहा गया है कि निर्वतमान अध्यक्ष और उनके साथियों ने इस योजना को निरस्त कराने के लिए एड़ी-चोटी का जोर लगाया,ताकि इसका श्रेय उन्हें न मिल सके। क्रांतिकारी पैनल ने इसे पत्रकार हितों के साथ सीधा विश्वासघात करार दिया है।
क्रांतिकारी पैनल ने दो टूक कहा है—
“अब नहीं तो कभी नहीं”।
पत्रकारों के लिए अदद आशियाने की लड़ाई को अंजाम तक पहुंचाने के लिए पूरी ताकत झोंक दी जाएगी।
पैनल ने पत्रकार साथियों से अपील की है कि वे पत्रकारों को चुनें, पत्रकारिता के सौदागरों को नहीं।
क्रांतिकारी पैनल के प्रत्याशी—
सुनील नामदेव – अध्यक्ष
सुधीर आज़ाद तम्बोली – उपाध्यक्ष
सुरेंद्र शुक्ला – महासचिव
कुलदीप शुक्ला – कोषाध्यक्ष
शिवशंकर सारथी – सह सचिव
क्रांतिकारी पैनल ने भरोसा जताया है कि इस बार पत्रकार वादों नहीं, संकल्प और कर्म की राजनीति को चुनेगा।