Adevertise
Top Stories
छत्तीसगढ
sampatdak
ASHISH TIWARI
आशीष तिवारी

हिंदू राष्ट्र अभियान को नई ताकत: अंतरराष्ट्रीय संत बौद्धिक मंच–महाबली सेना से 11 करोड़ लोग जुड़े, अकलेश खटोड़ जैन बने प्रदेश महामंत्री....

रायपुर।अंतरराष्ट्रीय संत बौद्धिक मंच के अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष स्वामी श्री स्वदेशानंदजी ब्रह्मगिरी महाराज और नरेंद्र मोदी विचार मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष मा. श्री रवि चाणक्यी की सहमती के द्वारा राजधानी रायपुर के अकलेश खटोड़ जैन को अंतरराष्ट्रीय संत बौद्धिक मंच के प्रदेश महामंत्री छत्तीसगढ़ अंतर्राष्ट्रीय सन्त बौद्धिक मंच के पद पर नियुक्त किया गया है।

अंतरराष्ट्रीय संत बौद्धिक मंच, महाबली सेना एवं अधिशक्ति सेना सनातन धर्म, गौरक्षा तथा मठ–मंदिरों की भूमि की रक्षा के संकल्प के साथ देशभर में सक्रिय रूप से कार्य कर रही है। संगठन के अनुसार हिंदू राष्ट्र निर्माण के इस व्यापक अभियान से अब तक 11 करोड़ से अधिक लोग जुड़ चुके हैं,जो इसकी सामाजिक स्वीकार्यता और जनसमर्थन को दर्शाता है।संगठन को और अधिक सशक्त व संगठित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए---

अकलेश खटोड़ जैन जी को प्रदेश महामंत्री नियुक्त किया गया है।उनकी नियुक्ति से संगठन के विस्तार,अनुशासन और वैचारिक मजबूती को नई गति मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।

संगठन पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने जैन को इस महत्वपूर्ण दायित्व के लिए हार्दिक शुभकामनाएँ और बधाई दी हैं तथा विश्वास व्यक्त किया है कि उनके नेतृत्व में सनातन धर्म की रक्षा, सामाजिक जागरूकता और राष्ट्रहित के कार्यों को नई दिशा मिलेगी।

You can share this post!

Related Posts