news-details
छत्तीसगढ
sampatdak
ASHISH TIWARI
आशीष तिवारी

रक्तदान महाकुंभ में जे. योगानंदम कॉलेज के NSS-NCC स्वयंसेवकों ने बढ़ाया सेवा का कारवां, सेवा संकल्प अभियान के तहत आयोजित एक दिवसीय शिविर में युवाओं ने किया रक्तदान, प्राप्त किए प्रमाण पत्र...

रायपुर। सेवा, समर्पण और सामाजिक जिम्मेदारी की भावना को आगे बढ़ाते हुए आज रायपुर के बलवीर सिंह जुनेजा इंडोर स्टेडियम, बूढ़ा तालाब में सेवा संकल्प अभियान के तहत एक दिवसीय रक्तदान महाकुंभ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय तथा विधायक बृजमोहन अग्रवाल उपस्थित रहे।

रक्तदान महाकुंभ में शासकीय जे. योगानंदम छत्तीसगढ़ महाविद्यालय के NSS कार्यक्रम अधिकारी निशा शर्मा के नेतृत्व में NSS एवं NCC के 20 स्वयंसेवकों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। स्वयंसेवकों ने रक्तदान कर जरूरतमंद मरीजों के जीवन बचाने की मुहिम में अपना योगदान दिया।

रक्तदान करने वाले महाविद्यालय के स्वयंसेवकों को कार्यक्रम के दौरान प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। युवाओं की इस पहल ने सामाजिक सेवा के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को प्रदर्शित किया।

कार्यक्रम में शामिल विद्यार्थियों ने कहा कि रक्तदान केवल एक सामाजिक दायित्व नहीं, बल्कि किसी जरूरतमंद के जीवन को बचाने का माध्यम भी है। NSS और NCC स्वयंसेवकों की भागीदारी ने ‘सेवा ही संकल्प’ की भावना को मजबूती प्रदान की।

महाविद्यालय की ओर से इस सहभागिता को विद्यार्थियों में सेवा, सहयोग और सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना विकसित करने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल बताया गया।

You can share this post!

Related Posts