शासकीय पं. श्यामाचरण शुक्ल महाविद्यालय के वनस्पति शास्त्र विभाग द्वारा एक दिवसीय प्राजेक्ट वर्क ( बाना नर्सरी).....
धरसींवा।शासकीय पंडित श्यामाचरण शुक्ल महाविद्यालय धरसींवा के वनस्पति शास्त्र विभाग द्वारा एक दिवसीय प्रोजेक्ट वर्क , दिनांक 17.11.2025 दिन सोमवार को बाना नर्सरी में किया गया।यह प्रोजेक्ट वर्क महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. पुष्पा कौशिक के निर्देशन एवं वरिष्ठ प्राध्यापक कौशल किशोर के मार्गदर्शन में किया गया।
इस प्रोजेक्ट वर्क में बाना नर्सरी हॉर्टीकल्चर डिपार्टमेंट के लोकेश कुमार फेकर (RHEO) द्वारा महाविद्यालय के वनस्पति शास्त्र विभाग के विद्यार्थियों को सीडलिंग प्रोसेस (सब्जियों का), मौसमी फल, फलदार वृक्ष, ग्राफ्टिंग, कल्चर मिडिया तैयारी, माइक्रोप्रोपेगेशन, ड्रीप एरिगेशन व अन्य जानकारी उपलब्ध करायी गयी, जिस प्रोजेक्ट वर्क में महाविद्यालय के शिक्षण व्याख्याता नेहा वर्मा,संदीप कमार और प्रयोगशाला सहायक किरण पाण्डे छात्रों के सहायतार्थ हेतु उपस्थित थे।
Subscribe our newsletter to stay updated