*बारनवापारा अभयारण्य के ग्रामीणों ने की अपनी हड़ताल खत्म की बारनवापारा के बार गॉव के निवासी शिवा यादव से मिली जानकारी के अनुसार जंगल भर्मण के लिए जिप्सी पुनः सुचारु रूप से चालू*
पर्यटन
sampatdak
ASHISH TIWARI
आशीष तिवारी

बारनवापारा अभयारण्य के ग्रामीणों ने की अपनी हड़ताल खत्म,बारनवापारा के बार गॉव के निवासी शिवा यादव से मिली जानकारी के अनुसार जंगल भ्रमण के लिए जिप्सी पुनः सुचारु रूप से चालू, देखें वीडियो......

बारनवापारा। बलौदाबाजार-महासमुंद सीमा स्थित प्रसिद्ध बारनवापारा वन्यजीव अभयारण्य में 18 दिन के लंबे गतिरोध के बाद जंगल सफारी के लिए जिप्सी सेवाएं पुनः शुरू कर दी गई हैं।अभयारण्य क्षेत्र के 21 गांवों के ग्रामीणों ने अपनी मांगों को लेकर 10 दिसंबर तक आंदोलन स्थगित करने का निर्णय लिया है, जिससे पर्यटकों और स्थानीय कारोबारियों को बड़ी राहत मिली है।

सफारी पुनः चालू:

1 नवंबर से पर्यटन सीजन शुरू होने के बावजूद ग्रामीणों के प्रदर्शन के कारण सफारी बंद थी। जिप्सी संघ के समर्थन वापस लेने और ग्रामीणों द्वारा आंदोलन स्थगित किए जाने के बाद अब पर्यटक जिप्सी से जंगल भ्रमण कर सकेंगे।

ग्रामीणों की प्रमुख मांगें:

अभयारण्य क्षेत्र के 21 गांवों के ग्रामीण सड़क, बिजली और सामुदायिक वन अधिकार पट्टे जैसी मूलभूत सुविधाओं की मांग को लेकर आंदोलनरत थे।

प्रशासनिक पहल और आश्वासन:

सफारी बंद रहने से जिप्सी संचालकों, गाइडों और स्थानीय व्यवसायियों की आजीविका प्रभावित हो रही थी। जिला प्रशासन द्वारा सोलर पैनल लगाने व वैकल्पिक व्यवस्थाओं पर चर्चा के बीच 10 दिसंबर तक की समयसीमा के साथ आंदोलन अस्थायी रूप से रोका गया है।

अब पर्यटक बारनवापारा अभयारण्य में वन्यजीवों और प्राकृतिक सौंदर्य का आनंद ले सकेंगे, हालांकि 10 दिसंबर के बाद की स्थिति पर प्रशासन और ग्रामीणों की नजर बनी रहेगी।

You can share this post!

Related Posts
Adevertise