news-details
लाइफस्टाइल
sampatdak
ASHISH TIWARI
आशीष तिवारी

आपदा के समय संकटमोचक बनेंगे धरसीवा महाविद्यालय के NSS स्वयंसेवक, युवा आपदा मित्र प्रशिक्षण प्राप्त कर हासिल की विशेष किट, पुलिस प्रशिक्षण केंद्र माना में मिला व्यावहारिक प्रशिक्षण, छह स्वयंसेवकों ने हासिल किया आपदा प्रबंधन का हुनर......

धरसीवा/रायपुर। प्राकृतिक आपदाओं और आपातकालीन परिस्थितियों में जनसेवा के लिए युवाओं को तैयार करने की दिशा में शासकीय पंडित श्यामा चरण शुक्ल महाविद्यालय, धरसीवा की राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) इकाई ने एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। महाविद्यालय के छह NSS स्वयंसेवकों ने पुलिस प्रशिक्षण केंद्र, माना में आयोजित युवा आपदा मित्र प्रशिक्षण कार्यक्रम में सहभागिता कर आपदा प्रबंधन का प्रशिक्षण प्राप्त किया। प्रशिक्षण पूर्ण करने के बाद सभी स्वयंसेवकों को आपदा प्रबंधन किट भी प्रदान की गई।

इस प्रशिक्षण में महाविद्यालय के स्वयंसेवक तोमेश साहू, गरिमा वर्मा, आँचल देशलहरे, वर्षा विश्वकर्मा, संजना वर्मा एवं खुशबू साहू ने सक्रिय सहभागिता निभाई। प्रशिक्षण दल का नेतृत्व तनवीर मिर्जा ने किया।

युवा आपदा मित्र प्रशिक्षण का उद्देश्य युवाओं को आपदा एवं संकट की परिस्थितियों में राहत और बचाव कार्यों के प्रति जागरूक एवं सक्षम बनाना है, ताकि आवश्यकता पड़ने पर वे समाज और जरूरतमंद लोगों की सहायता में प्रभावी भूमिका निभा सकें। इस तरह का प्रशिक्षण युवाओं में सामाजिक जिम्मेदारी, सेवा भावना, अनुशासन और मानवीय संवेदनशीलता को भी मजबूत करता है।

इस उपलब्धि पर महाविद्यालय के प्राचार्य कौशल किशोर, NSS कार्यक्रम अधिकारी डॉ. संजय कुमार सिंह एवं डॉ. रश्मि कुजूर ने स्वयंसेवकों का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर विशेष रूप से उपस्थित डॉ. जी. नाग भार्गवी,प्रशांत रथ एवं राकेश पाल सहित महाविद्यालय परिवार ने भी विद्यार्थियों की इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त की।

महाविद्यालय परिवार ने उम्मीद जताई कि प्रशिक्षित स्वयंसेवक भविष्य में आपदा प्रबंधन एवं जनसेवा के कार्यों में अपनी सक्रिय भागीदारी निभाते हुए समाज के लिए प्रेरणास्रोत बनेंगे।

You can share this post!

Related Posts
Adevertise