Adevertise
Top Stories
news-details
मनोरंजन
sampatdak
ASHISH TIWARI
आशीष तिवारी

छत्तीसगढ़ी सिनेमा का प्रतिष्ठित स्मार्ट सिनेमा अवार्ड शुक्रवार को श्री सौभाग्यम ऑडिटोरियम नवा रायपुर में सम्पन्न हुआ :- 


आशीष तिवारी उप-संपादक Thewatchmannews.in. रायपुर(छ.ग.)

रायपुर। छत्तीसगढ़ी सिनेमा का प्रतिष्ठित स्मार्ट सिनेमा अवार्ड शुक्रवार को श्री सौभाग्यम ऑडिटोरियम नवा रायपुर में सम्पन्न हुआ जिसमें वर्ष 2022 में रिलीज फिल्मों में से सर्वश्रेष्ठ की घोषणा की गई जिसके साथ लाइफटाइम एचीवमेंट अवार्ड स्व.क्षमानिधि मिश्रा को दिया गया जिसे उनके परिवारजनों ने ग्रहण किया।

स्मार्ट सिनेमा अवार्ड में इस बार सर्वाधिक 11 अवार्ड फ़िल्म चल हट कोनो देख लिही ने अपने नाम किया। स्मार्ट सिनेमा अवार्ड समारोह में फिल्मकार मनोज वर्मा को फ़िल्म भूलन द मेज के लिए सम्मानित किया गया जिसे रीजनल कैटेगरी में राष्ट्रीय पुरुस्कार से सम्मानित किया गया है।
स्मार्ट सिनेमा अवार्ड के आयोजक पीएलएन लकी ने बताया कि बीतें वर्षो की तरह इस भी ऐतिहासिक छत्तीसगढ़ी फ़िल्म घर-द्वार (1965) के  निर्माता स्व. विजय कुमार पांडेय के 79वीं जयंती 23 दिसंबर पर स्मार्ट सिनेमा अवार्ड समारोह का आयोजन किया गया जिसमें इस वर्ष 2022 में रिलीज 13 फिल्मों का नामांकन प्राप्त हुआ था जिसे देखकर ज्यूरी सदस्यों द्वारा सर्वश्रेठ प्रदर्शन के आधार पर अवार्ड का अंतिम निर्णय लिया गया।
 ज्यूरी सदस्यों में  उत्तम मंडल, फिल्मकार अनुपम वर्मा व पत्रकार सुधीर आज़ाद तम्बोली शामिल थे।
स्मार्ट सिनेमा अवार्ड समारोह के दौरान मंच में कलाकारों के द्वारा मनमोहक प्रस्तुति भी दी गई जिसे उपस्थित जनसमूह द्वारा तालियों की गड़गड़ाहट से भरपूर सराहना मिली।
स्मार्ट सिनेमा अवार्ड कार्यक्रम में अतिथिगणों में फिल्मकार, मनोज वर्मा, फ़िल्म समीक्षक पत्रकार विजय मिश्रा, कौशल शर्मा, अनुमोद राजवैध, जगदीश राव के साथ जयप्रकाश पांडेय उपस्थित रहे। मंचस्थ अतिथियों के करकमलों से स्मार्ट सिनेमा के नवीन अंक का विमोचन किया गया।सभी अतिथियों को कार्यक्रम में स्मृति चिन्ह प्रदान किया गया।




          *देखें किसे किस अवार्ड से नवाजा गया*
लाइफ टाइम एचीवमेंट अवार्ड: स्व. श्री क्षमानिधि मिश्रा
बेस्ट फ़िल्म: चल हट कोनो देख लिही
(निर्माता: छोटे लाल साहू)
बेस्ट एक्टर: दिलेश साहू (चल हट कोनो देख लिही)
बेस्ट एक्ट्रेस: अनिकृति चौहान (चल हट कोनो देख लिही)
बेस्ट डायरेक्टर: सतीश जैन (चल हट कोनो देख लिही)
बेस्ट डेब्यू डायरेक्टर:
1. उदय कृष्ण (कुरुक्षेत्र)
2.मनीष मानिकपुरी (मार डारे मया म)
बेस्ट विलेन (मेल): क्रांति दीक्षित (कुरुक्षेत्र)
बेस्ट विलेन (फीमेल): श्रेया महंत (नवा बिहान)
बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर: अंशुल चौबे (दुल्हन पिया की)
बेस्ट सपोर्टिंग एक्ट्रेस: प्रतिभा पांडेय (मोर मया ल राखे रहिबे)
बेस्ट कैरेक्टर आर्टिस्ट: रजनीश झांजी (चल हट कोनो देख लिही)
बेस्ट कैरेक्टर आर्टिस्ट (फीमेल): अंजली सिंह (चल हट कोनो देख लिही)
बेस्ट कॉमेडियन: क्रांति दीक्षित (मार डारे मया म)
बेस्ट म्यूजिक: नवलदास-सुनील सोनी (मार डारे मया म- गीत घेरी-बेरी)
बेस्ट लिरिक्स: राकेश चौहान (मार डारे मया म- गीत घेरी-बेरी)
बेस्ट सिंगर: सुनील सोनी (मार डारे मया म- गीत घेरी-बेरी)
बेस्ट फीमेल सिंगर: अलका चन्द्राकर (चल हट कोनो देख लिही-गीत राखे रहिबे)
बेस्ट बैकग्राउंड म्यूजिक: सोमदत्त पंडा (मार डारे मया म)
बेस्ट स्टोरी राइटर: सतीश जैन (चल हट कोनो देख लिही)
बेस्ट डायलॉग: शांतनु पाटरकर-उदय कृष्णन (कुरूक्षेत्र)
बेस्ट एडिटर: रितेश मानिकपुरी (मार डारे मया म)
बेस्ट विजुअल इफेक्ट्स: प्रवीर दास (मैं दिया तै मोर बाती)
बेस्ट एक्शन: अदलिप पठान (चल हट कोनो देख लिही)
बेस्ट कैमरामैन: प्रमोद नायक (नवा बिहान)
बेस्ट कोरियोग्राफर: चंदन दीप (मोर मया ल राखे रहिबे)
बेस्ट ऑडियोग्राफर: मिलन स्टूडियो, कटक (लव लेटर)
बेस्ट मेकअप मेन: गोरा- तारिणी दुबे (चल हट कोनो देख लिही)
बेस्ट कॉस्ट्यूम डिजाइनर: सरिता जैन (चल हट कोनो देख लिही)
बेस्ट आर्ट डायरेक्टर: बैंडिक्ट फ्रांसिस (नवा बिहान) 
बेस्ट चाइल्ड आर्टिस्ट: दर्शन जैन (फिल्म-लव लेटर)
स्पेशल अवार्ड
फ़िल्म डिस्ट्रीब्यूटर: पूरन फिल्म्स
फ़िल्म पोस्टर डिजाइनिंग: मंडल ग्राफिक्स
ज्यूरी अवार्ड
1.अभिनेता: करण खान (फ़िल्म: कुरुक्षेत्र)
2.निर्देशक: अभिषेक सिंह (मैं दिया तै मोर बाती)
3. चरित्र अभिनेता: पूरन किरी (संजू की दुल्हनियां)
नामांकित फ़िल्म वर्ष 2022 
1. मार डारे मया म
निर्माता- गजेंद्र श्रीवास्तव
2. चल हट कोनो देख लिही
निर्माता- छोटे लाल साहू
3. लव लेटर
निर्माता- अमित जैन
4. कुरूक्षेत्र
निर्माता- उदय कृष्णन
5. दुलहिन पिया की
निर्माता- मोहन कुमार,रमेश कुमार
6. संजू की दुल्हनियां
निर्माता- प्रवीर कुमार गुप्ता
7. मैं दिया तै मोर बाती
निर्माता- पवन तातेड़
8. सोचत-सोचत प्यार होगे
निर्माता- जसबीर कोमल
9. मोर मया ल राखे रहिबे
निर्माता- बॉबी खान
10. साथी रे
निर्माता- रेणु वर्मा
11. मया होगे रे
निर्माता- हेमंत जैन, सुभाष बंसल
12. नवा बिहान
निर्माता- रवि बहादुर सिंह
13. शहर वाली तोला बनाहू घरवाली
निर्माता- ज्ञानेश तिवारी

You can share this post!

Related Posts
Adevertise