शासकीय पं. श्यामाचरण शुक्ला महाविद्यालय के एनएसएस स्वयंसेवकों ने लिया ‘युवा आपदा मित्र’ का प्रशिक्षण...
रायपुर।शासकीय पंडित श्यामाचरण शुक्ला महाविद्यालय के राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) इकाई के स्वयंसेवकों ने युवा आपदा मित्र प्रशिक्षण शिविर में भाग लेकर आपदा प्रबंधन से जुड़ा विशेष प्रशिक्षण प्राप्त किया।यह प्रशिक्षण शिविर राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण द्वारा प्रायोजित एवं आपदा प्रबंधन विभाग, छत्तीसगढ़ शासन द्वारा संचालित किया गया, जो माना, जिला रायपुर में 2 फरवरी से 8 फरवरी 2026 तक आयोजित रहा।
महाविद्यालय के प्राचार्य कौशल किशोर के मार्गदर्शन तथा कार्यक्रम अधिकारी डॉ. संजय कुमार सिंह एवं डॉ. रश्मि कुजूर के निर्देशन में स्वयंसेवकों ने इस प्रशिक्षण में सहभागिता की। शिविर का नेतृत्व एनएसएस स्वयंसेवक तनवीर मिर्जा ने किया।
प्रशिक्षण में महाविद्यालय के स्वयंसेवक आंचल देशलहरे, गरिमा वर्मा, वर्षा, देविका साहू, टोमेश साहू, खुशबू साहू, खिलेश साहू एवं संजना वर्मा शामिल रहे।प्रशिक्षण के उपरांत स्वयंसेवकों ने महाविद्यालय प्रशासन को यह विश्वास दिलाया कि वे किसी भी आपदा की स्थिति में समाज की सेवा हेतु सदैव तत्पर रहेंगे।
प्रशिक्षित स्वयंसेवकों को महाविद्यालय जनभागीदारी समिति की अध्यक्ष श्रीमती पूजा वर्मा, श्रीमती संध्या वर्मा, कु. सुषमा वर्मा, परमेश्वर निर्मलकर एवं सागर मैथ्यूज, प्रो.सूर्यकांत शर्मा, राकेश कुमार, तुलेश्वर साहू सहित महाविद्यालय प्रबंधन द्वारा शुभकामनाएं दी गईं तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई।उक्त जानकारी महाविद्यालय के डॉ. संदीप दुबे द्वारा प्रदान की गई।
Subscribe our newsletter to stay updated