news-details
मनोरंजन
sampatdak
ASHISH TIWARI
आशीष तिवारी

देशभक्ति की गूंज के साथ शासकीय पं. श्यामायण शुक्ल महाविद्यालय में गरिमामय गणतंत्र दिवस एवं ‘वंदे मातरम्’ गीत का आयोजन.....

रायपुर/धरसींवा। शासकीय पं. श्यामायण शुक्ल महाविद्यालय में गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर देशभक्ति, एकता और संविधान के मूल्यों को समर्पित एक गरिमामय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह आयोजन प्रभारी प्राचार्य कौशल किशोर के निर्देशन एवं महाविद्यालय की जनभागीदारी अध्यक्ष श्रीमती पूजा वर्मा की अध्यक्षता में संपन्न हुआ, जिसमें शैक्षणिक, प्रशासनिक एवं सामाजिक क्षेत्र से जुड़े गणमान्य अतिथियों की उल्लेखनीय उपस्थिति रही।

कार्यक्रम की शुरुआत राष्ट्रध्वज के प्रति सम्मान और ‘वंदे मातरम्’ गीत के भावपूर्ण गायन के साथ हुई, जिसने पूरे परिसर को देशभक्ति की भावना से ओतप्रोत कर दिया। इस अवसर पर सांसद प्रतिनिधि दिलेन्द्र बंछोर, जनभागीदारी सदस्य युनुस खान एवं अश्वनी वर्मा विशेष रूप से उपस्थित रहे।

अपने संबोधन में प्रभारी प्राचार्य कौशल किशोर ने संविधान की गरिमा, लोकतांत्रिक मूल्यों और युवाओं की भूमिका पर प्रकाश डालते हुए कहा कि शिक्षा ही राष्ट्र निर्माण की सबसे मजबूत नींव है। उन्होंने विद्यार्थियों से जिम्मेदार नागरिक बनने, समाज के प्रति संवेदनशील रहने और देश की प्रगति में सक्रिय योगदान देने का आह्वान किया।

जनभागीदारी अध्यक्ष श्रीमती पूजा वर्मा ने अपने उद्बोधन में महाविद्यालय की शैक्षणिक एवं सामाजिक गतिविधियों की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार के राष्ट्रीय पर्व युवाओं में देशप्रेम, अनुशासन और एकता की भावना को सुदृढ़ करते हैं। उन्होंने सभी प्राध्यापकों, कर्मचारियों और विद्यार्थियों को आयोजन की सफलता के लिए बधाई दी।

कार्यक्रम में महाविद्यालय के प्राध्यापकगण एवं अधिकारीगण — डॉ. सुषमा मिश्रा, डॉ. जी. नाग भार्गवी, डॉ. सी.एल. साहू, डॉ. सुनीता दुबे, डॉ. रश्मि कुजूर, डॉ. संजय कुमार सिंह,हेमंत कुमार देशमुख, डॉ. स्वाति शर्मा,प्रशांत रथ, डॉ. किरण श्रीवास्तव, डॉ. प्रीति पाण्डेय, डॉ. संदीप दुबे, श्रीमती अन्नपूर्णा बंजारे,सूर्यकांत शर्मा,राकेश कुमार,तुलेश्वर साहू, श्रीमती संध्या वर्मा, राधेलाल कश्यप, श्रीमती माधुरी तिर्की, नंद कुमार लहरे,कमने हरिजन सहित समस्त कर्मचारी उपस्थित रहे।

इसके साथ ही जनभागीदारी, स्ववित्तीय एवं अतिथि व्याख्याताओं की भी उल्लेखनीय सहभागिता रही, जिनमें सागर मैथ्यूज,परमेश्वर निर्मलकर, कु. नेहा वर्मा, कु. गरिमा देवांगन, कु. नोना धीवर,संदीप कुमार, कु. तरन्नुम कौसर, कु. सुषमा वर्मा, कु. किरण पाण्डेय, श्रीमती दीक्षा साहू, कु. हेमलता प्रजापति, श्रीमती कमलेश्वरी साहू, श्रीमती नगीना साहू, श्रीमती लक्ष्मी साहू,वकील खान,ललित ध्रुव एवं सुंदर लाल साहू शामिल रहे।

कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के बलिदान को स्मरण करते हुए संविधान के प्रति निष्ठा, सामाजिक समरसता और राष्ट्रीय एकता को बनाए रखने का संकल्प दोहराया। विद्यार्थियों एवं शिक्षकों ने राष्ट्र निर्माण में शिक्षा संस्थानों की भूमिका पर विचार साझा किए।

कार्यक्रम का सफल, सुव्यवस्थित एवं प्रभावशाली संचालन क्रीड़ाधिकारी राकेश पॉल द्वारा किया गया।अंत में सभी उपस्थित जनों ने राष्ट्र के उज्ज्वल भविष्य के लिए सामूहिक संकल्प लिया और कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगीत के साथ किया गया।

You can share this post!

Related Posts
Adevertise