news-details
मनोरंजन
sampatdak
ASHISH TIWARI
आशीष तिवारी

इलदा में राज्य स्तरीय डीजे डांस प्रतियोगिता

नवरात्रि में इलदा में सजेगा डांस का मंच, राज्य स्तरीय डीजे प्रतियोगिता में दिखेगा प्रतिभाओं का जलवा,19 अक्टूबर को शाम 5 बजे से होगा आयोजन, ग्रुप, कपल और सोलो डांस में प्रतिभागियों को मिलेगा हुनर दिखाने का मौका....

खरोरा/तिल्दा। नवरात्रि के पावन अवसर पर ग्राम इलदा में उत्साह और उमंग का रंग और गहरा होने जा रहा है। उज्ज्वल युवा समिति के तत्वावधान में 19 अक्टूबर, सोमवार को शाम 5 बजे से छत्तीसगढ़ राज्य स्तरीय भव्य डीजे डांस प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। इस आयोजन में प्रदेशभर के प्रतिभागियों को अपनी नृत्य प्रतिभा दिखाने का मंच मिलेगा। ग्रुप डांस, कपल डांस और सोलो डांस जैसी विभिन्न श्रेणियों में आयोजित प्रतियोगिता को लेकर क्षेत्र में उत्साह का माहौल है।

प्रतियोगिता में विजेताओं को 21,001 रुपये से लेकर 1,550 रुपये तक के पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे। अलग-अलग श्रेणियों में प्रतिभागियों को अपनी कला, ऊर्जा और नृत्य कौशल प्रदर्शित करने का अवसर मिलेगा। आयोजकों का उद्देश्य स्थानीय प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने के साथ नवरात्रि के उत्सव को और अधिक आकर्षक बनाना है।

विशिष्ट अतिथियों की रहेगी गरिमामयी उपस्थिति:

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में गुरु घासीदास बाबा के छठवें वंशज राजनंदिनी गुरु दीदी प्रियंका जी, छत्तीसगढ़ राज्य अनुसूचित जनजाति आयोग के उपाध्यक्ष वेद राम मनहरे तथा अधिवक्ता, रुद्र सेना के प्रदेश अध्यक्ष एवं भाजपा विधि विभाग छत्तीसगढ़ के प्रदेश मीडिया सह प्रभारी आलोक पांडे शामिल होंगे।

वहीं विशिष्ट अतिथियों में जिला पंचायत अध्यक्ष रायपुर नवीन अग्रवाल, जनपद पंचायत तिल्दा अध्यक्ष टिकेश्वर मनहरे, उपाध्यक्ष दुलारी सुरेंद्र वर्मा, नगर पंचायत खरोरा अध्यक्ष सुनीता अनिल सोनी, उपाध्यक्ष सुमित सेन, जनपद पंचायत तिल्दा के सभापति सरोज भारद्वाज, प्रीति जांगड़े, सौरभ वर्मा और लेखू राम सेन शामिल होंगे।

इसके अलावा सरपंच संघ अध्यक्ष तिल्दा अभिषेक वर्मा, पूर्व सरपंच संघ अध्यक्ष तिल्दा मिथलेश साहू, ग्राम बुडेरा के सरपंच राजा भरत साहू, ग्राम फरहदा के सरपंच संजय साहू तथा बी.के. होंडा खरोरा के कारण तंबोली की भी उपस्थिति रहेगी।

नवरात्रि के उत्साह में लगेगा मनोरंजन का तड़का:

ग्राम इलदा में होने वाला यह आयोजन नवरात्रि की रौनक को और बढ़ाएगा। डीजे की धुन पर थिरकते प्रतिभागियों के बीच नृत्य का रोमांच, आकर्षक प्रस्तुतियां और पुरस्कारों की प्रतिस्पर्धा दर्शकों के लिए खास आकर्षण रहेंगे। खरोरा, तिल्दा सहित आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में लोगों के पहुंचने की उम्मीद है।

कार्यक्रम के संयोजक निशांत शर्मा, धनेश साहू (सरपंच संघ उपाध्यक्ष, इलदा) एवं भगवानी साहू हैं। आयोजकों को उम्मीद है कि यह प्रतियोगिता क्षेत्र की नृत्य प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने के साथ युवाओं को अपनी कला प्रदर्शित करने का बेहतर मंच प्रदान करेगी।

You can share this post!

Related Posts
Adevertise