news-details
मनोरंजन
sampatdak
ASHISH TIWARI
आशीष तिवारी

स्त्री शक्ति प्रकृति की सृजनकर्ता

शासकीय जे. योगानंदम छतीसगढ़ महाविद्यालय रायपुर में “अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस ” का आयोजन......

रायपुर। राजधानी रायपुर में “8 मार्च अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस” के उपलक्ष्य में शासकीय जे. योगानंदम छत्तीसगढ़ महाविद्यालय रायपुर के जंतु विज्ञान विभाग में जंतु विज्ञान परिषद् के तत्वाधान में शनिवार को एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें जंतु विज्ञान परिषद् के छात्र सदस्यों के द्वारा जंतु विज्ञान विभाग की सभी महिला प्राध्यापकों का पुष्पगुच्छ देकर स्वागत एवं अभिनंदन किया गया, एवं केक काटकर मुंह मीठा कर उनके प्रति अपनी कृतज्ञता प्रदर्शित की | इस दौरान जंतु विज्ञान विभाग की विभागाध्यक्ष प्रोफेसर पारमिता दुबे द्वारा स्त्री शक्ति के प्रकृति की सृजनकर्ता के रूप में महत्वपूर्ण भूमिका के बारे में छात्र छात्राओं को अवगत किया गया।

विभाग की प्राध्यापक डॉ झरना रानी नाग द्वारा महिलाओं की पारिवारिक एवं सामाजिक भूमिका के बारे में उदबोधन दिया गया | डॉ. विभा चौबे एवं डॉ ममता पटेल द्वारा स्त्रियों के अपने एवं अपने परिवार की देख भाल के साथ सामंजस्य स्थापित करते हुए सामजिक, आर्थिक, वैज्ञानिक एवं राजनैतिक क्षेत्रों में सफलताओं को छूने के उदाहरण प्रस्तुत किये गए | विभाग के सहायक प्राध्यापक डॉ. अनिल रामटेके द्वारा महाविद्यालय की सभी महिला प्राध्यापकों को एवं देश की सभी महिलाओं को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की शुभकामनायें प्रेषित करते हुए विभाग की महिला प्राध्यापकों को फूल के गमले देकर उनका अभिनन्दन किया गया | इस दौरान महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. तपेश चंद्र गुप्ता द्वारा अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में सभी महिला अधिकारी एवं कर्मचारियों को शुभकामनायें प्रेषित की गयी | कार्यक्रम में एम्.सी.सी. प्राणीशास्त्र के छात्र अनुराग, नम्रता, निशा, भामिनी आदि उपस्थित रहे |

You can share this post!

Related Posts
Adevertise