मनोरंजन
sampatdak
ASHISH TIWARI
आशीष तिवारी

मितानिनों की सेवा भावना को मिला सम्मान, पार्षद, जन प्रतिनिधियों व अतिथियों ने व्यक्त की कृतज्ञता.....

रायपुर। मितानिन दिवस के अवसर पर शहीद चंद्रशेखर आजाद वार्ड क्रमांक 60 में मितानिन दिवस पर मितानिनों का सम्मान कार्यक्रम आयोजित किया गया।कार्यक्रम में पार्षद और विभिन्न सामाजिक प्रतिनिधियों ने मितानिनों को बधाई देते हुए उनके अमूल्य सेवाभाव की सराहना की। कार्यक्रम की शुरुआत पार्षद रमेश सपहा द्वारा सभी अतिथियों एवं मितानिन बहनों का स्वागत करते हुए किया गया। पार्षद रमेश सपहा ने कहा कि “मितानिन भूखे-प्यासे रहकर भी लोगों की सेवा करती हैं और समाज में स्वास्थ्य जागरूकता की असली रीढ़ हैं। आने वाले समय में मैं भी वार्ड विकास व जनसेवा को प्राथमिकता देते हुए सहयोग करता रहूंगा।”

कार्यक्रम में भांठागांव भाजपा मंडल अध्यक्ष अभिषेक तिवारी ने “मितानिन दिवस अमर रहे” के उद्घोष के साथ अपना संबोधन शुरू किया और कहा कि मितानिनों का कार्य समाज के प्रति समर्पण का सबसे बड़ा उदाहरण है। उन्होंने सभी मितानिनों को शुभकामनाएं देते हुए उनके योगदान को प्रेरणादायक बताया।

अपने उद्बोधन में प्रहलाद जी ने भावनात्मक शब्दों में कहा कि गांवों में जैसे महाप्रसाद और संबंधों का बंधन होता है, वैसा ही निष्ठा और अपनापन मितानिनों के कार्य में दिखाई देता है। उन्होंने नारी शक्ति को प्रणाम करते हुए कहा कि मितानिनें वास्तव में सेवा और त्याग की प्रतिमूर्ति हैं।

वहीं जन प्रतिनिधि गुंजन प्रजापति ने “महतारी की जय” के नारे से संबोधन की शुरुआत की और कहा कि “महतारी ही वह शक्ति है जो योजनाओं और सेवाओं को घर-घर तक पहुंचाती है, और मितानिनें उसी शक्ति की साक्षात रूप हैं।”

कार्यक्रम के मुख्य वक्ता रमेश ठाकुर ने कहा कि मितानिन दिवस का यह आयोजन समाज के लिए गर्व का अवसर है। उन्होंने कहा कि केवल 11 महीनों में वार्ड में निरंतर विकास कार्य हो रहे हैं। अपने संबोधन में उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के योगदान का उल्लेख करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ राज्य के निर्माण के साथ ही गांव-गांव स्वास्थ्य सेवाओं को पहुंचाने के उद्देश्य से मितानिन व्यवस्था लागू की गई थी।

उन्होंने कहा कि मितानिनें बीमार व्यक्ति को अस्पताल तक ले जाने से लेकर उपचार पूरा होने तक निरंतर साथ देती हैं, जो हर किसी के बस की बात नहीं है। मतदान सूची शुद्धिकरण के महत्त्व को रेखांकित करते हुए उन्होंने सभी को जागरूकता फैलाने और नागरिकों के नाम मतदाता सूची में जोड़ने का आग्रह किया।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में मितानिनें, जनप्रतिनिधि, रमेश ठाकुर,पार्षद रमेश सपहा, भांठागांव मंडल अध्यक्ष अभिषेक तिवारी, भांठागांव के पार्षद रवि सोनकर, खरे जी तथा स्थानीय नागरिक और स्वैच्छिक संगठन उपस्थित थे। कार्यक्रम का समापन मितानिनों को सम्मानित कर,धन्यवाद प्रस्ताव के साथ किया गया।

You can share this post!

Related Posts
Adevertise