news-details
खेल
sampatdak
ASHISH TIWARI
आशीष तिवारी

पैलोटी कॉलेज इंटर कॉलेज बास्केटबॉल चैंपियन....

रायपुर।उच्च शिक्षा विभाग के तत्वावधान में आयोजित सेक्टर स्तरीय इंटर कॉलेज महिला बास्केटबॉल प्रतियोगिता मैं पैलौटी कॉलेज ने विजेता होने का गौरव प्राप्त किया है।अपने प्रथम मुकाबले में पेलौटी कॉलेज ने देवेंद्र नगर महिला महाविद्यालय को 28 - 3 से पराजित किया।सेमीफाइनल मुकाबला पेलोटी महाविद्यालय एवं यूटीडी के बीच खेला गया, जिसमें पेलोटी महाविद्यालय ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए 50 - 7 से विजय हुए।

इसके पश्चात फाइनल मुकाबला पेलोटी महाविद्यालय एवं गुरुकुल महिला महाविद्यालय के बीच खेला गया। फाइनल मैच में पेलोटी महाविद्यालय की टीम ने बेहतरीन तालमेल, अनुशासन और कौशल का परिचय देते हुए गुरुकुल महिला महाविद्यालय को 45 - 17 से पराजित कर प्रतियोगिता का खिताब अपने नाम किया।

विजेता पेलोटी महाविद्यालय की टीम में हीरल पटेल, तनिष्का चौधरी, अवनी पटेल, विजेता प्रकाश, संध्या रानी, कोमल राजपूत एवं सिमरन कुजूर शामिल रहीं, जिन्होंने पूरे टूर्नामेंट में सराहनीय प्रदर्शन किया।

महाविद्यालय के डायरेक्टर फादर अमित तिर्की, प्राचार्य डॉ. कुलदीप दूबे, उपप्राचार्य डॉ. जी. पदमा गौरी के ने विजेता टीम को बधाई दी एवं आगामी राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएँ प्रेषित कीं।

विजेता टीम के कोच शारीरिक शिक्षा विभाग के प्रभारी दुर्गाशीस मिश्रा रहे, उक्त जानकारी महाविद्यालय के स्पोर्ट्स ऑफिसर मुकेश कुमार सिन्हा द्वारा दी गई।

You can share this post!

Related Posts
Adevertise