news-details
खेल
sampatdak
ASHISH TIWARI
आशीष तिवारी

पैलोटी कॉलेज में इंटर कॉलेज बास्केटबॉल प्रतियोगिता संपन्न.....

रायपुर।सेन्ट विन्सेंट पैलोटी कॉलेज में उच्च शिक्षा विभाग के तत्वावधान में इंटर कॉलेज (पु.) बास्केटबॉल प्रतियोगिता का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि

पुरंदर मिश्रा विधायक रायपुर उत्तर,डॉ प्रमोद साहू पूर्व एमआईसी सदस्य काली माता वार्ड तथा अतिथि उमेश ठाकुर छ.ग.ओलंपिक संघ के सदस्य थे।

प्राचार्य डॉ.कुलदीप दुबे ने अपने स्वागत उद्बोधन में प्रतियोगिता के उद्देश्य और कॉलेज की उपलब्धियों पर प्रकाश डाला।साथ ही उन्होंने सभी खिलाड़ियों को बधाई एवं शुभकामनाएँ देते हुए उनके प्रयास,अनुशासन और टीम भावना की सराहना की।उन्होंने खिलाड़ियों से फेयर-प्ले का पालन करने,बेहतर प्रदर्शन के लिए नियमित

अभ्यास करने तथा कॉलेज की ओर से हरसंभव सहयोग देने का आश्वासन भी दिया।

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि पुरंदर मिश्रा विधायक,रायपुर उत्तर ने किया।इस अवसर पर उन्होंने कहा कि ऐसी प्रतियोगिताएँ विद्यार्थियों में प्रतिस्पर्धात्मक भावना,नेतृत्व कौशल और

आत्मविश्वास का विकास करती हैं।

इस अवसर पर उच्च शिक्षा विभाग के रिटायर्ड स्पोर्ट्स ऑफिसर्स डॉ रविंद्रनाथ मिश्रा गवर्नमेंट कॉलेज महासमुंद,डॉ रामानंद यादु गवर्नमेंट साइंस कॉलेज रायपुर,डॉ प्रमोद मेने संस्कृत महाविद्यालय रायपुर,डॉ विपिन चंद्र शर्मा साइंस कॉलेज रायपुर को खेलकूद मे उनके योगदान के लिए स्मृति चिन्ह द्वारा सम्मानित भी किया गया।

पहला मैच पैलोटी कॉलेज एवं यूटीटी रायपुर के मध्य खेला गया, जिसका स्कोर 55-45 रहा।पैलोटी कॉलेज रायपुर ने मैच जीत कर फाइनल मे जगह बनाए।दूसरा मैच दुर्गा महाविद्यालय रायपुर एवं कुरूद महाविद्यालय के मध्य खेला गया जिसका स्कोर 51-04 रहा।जिसमे दुर्गा कॉलेज रायपुर ने फाइनल मे जगह बनाए।

फाइनल मैच दुर्गा कॉलेज रायपुर एवं पैलोटी कॉलेज के मध्य खेला गया जिसका स्कोर 52-26 रहा,जिसमे विजेता दुर्गा कॉलेज एवं उप विजेता पैलोटी कॉलेज रही।

प्रतियोगिता मे महाविद्यालय की उप प्राचार्य डॉ. पदमा गौरी,होली क्रॉस कापा स्कूल के मैनेजर फादर शांति प्रकाश पन्ना प्रिंसिपल डॉक्टर फादर दिलीप लकड़ा एवं विभिन्न विभागो के विभागाध्यक्ष, विभिन्न महाविद्यालय खेल अधिकारी, शिक्षक एवं बडी संख्या मे विद्यार्थी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के सफल संचालन में कॉलेज के स्पोर्ट्स ऑफिसर एवं आयोजन सचिव मुकेश कुमार सिन्हा एवं शारीरिक शिक्षा विभाग के प्रभारी दुर्गाशीष मिश्रा एवं सौरभ पुराणिक का सहयोग सराहनीय रहा।

कार्यक्रम का संचालन मैनेजमेंट विभाग की प्रभारी आंचल मिश्रा ने किया।आयोजन के दौरान महाविद्यालय परिसर में उत्साहपूर्ण वातावरण बना रहा।

You can share this post!

Related Posts
Adevertise