सेंट विंसेंट पैलौटी कॉलेज इंटर कॉलेज फुटबॉल चैंपियन....
रायपुर।उच्च शिक्षा विभाग के तत्वावधान में श्री रावतपुरा सरकार विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित अंतर महाविद्यालय फुटबॉल प्रतियोगिता में सेंट विंसेंट पैलौटी कॉलेज ने चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया है ।
प्रतियोगिता में पैलौटी कॉलेज ने नेताजी कॉलेज अभनपुर को 1 - 0 से सेमी फाइनल में विप्र महाविद्यालय रायपुर को 1- 0 से एवं रोमांचक फाइनल मुकाबले में यूटीडी रायपुर को ट्राई बेकर में 4 - 2 से पराजित कर चैंपियन होने का गौरव प्राप्त किया।
पैलौटी कॉलेज की तरफ से अंकुश मिंज, आशीष टांडी, आकाश कुजूर, दीप नायक ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए गोल स्कोर किया ।
महाविद्यालय के डायरेक्टर फादर अमित तिर्की, प्रिंसिपल डॉक्टर कुलदीप दुबे, वाइस प्रिंसिपल डॉक्टर पदमा गौरी एवं महाविद्यालय परिवार ने टीम को बधाई एवं शुभकामनाएं दी ।
टीम के मैनेजर महाविद्यालय के क्रीड़ा अधिकारी मुकेश कुमार सिन्हा एवं कोच शारीरिक शिक्षा विभाग के सहायक प्राध्यापक दुर्गाशीष मिश्रा थे।
Subscribe our newsletter to stay updated