धर्म स्तंभ काउंसिल के संरक्षक नागा महंत हरिशंकर दास बने निम्बार्क संस्कृत महाविद्यालयों के राष्ट्रीय प्रबंधक, मुख्यमंत्री योगीआदित्यनाथ ने दी शुभकामनाएँ....
उत्तरप्रदेश।महान वैष्णव परंपरा के संत एवं नागा महंत हरिशंकर दास को श्री निमबार्क संस्कृत महाविद्यालय एवं संप्रदाय के देशभर में संचालित संस्कृत महाविद्यालयों का प्रबंधक नियुक्त किया गया है। इस निर्णय पर धर्म स्तंभ काउंसिल ने गहरा हर्ष व्यक्त करते हुए इसे वैदिक एवं संस्कृत शिक्षा के संरक्षण हेतु महत्वपूर्ण कदम बताया है।
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने महंत हरिशंकर दास को इस जिम्मेदारी के लिए बधाई दी और उनके लिए सफल कार्यकाल की शुभकामनाएँ प्रेषित कीं।
सूत्रों के अनुसार छत्तीसगढ़ के जिला बेमेतरा के विकासखण्ड क्षेत्र के ग्राम बगौद एवं खैरझिटी स्थित श्री निमबार्क संस्कृत महाविद्यालय की लगभग 76 एकड़ कृषि भूमि से प्राप्त आय के माध्यम से निमबार्क वैष्णव परंपरा के संस्कृत महाविद्यालयों का संचालन एवं व्यवस्थापन किया जाता है। यह व्यवस्था दीर्घकाल से वैदिक शिक्षा के पोषण का आधार रही है।
धर्म स्तंभ काउंसिल के सभापति डॉ सौरव निर्वाणी एवं राम जानकी मंदिर के महंत सुरेंद्र दास ने संयुक्त बयान जारी करते हुए कहा कि
निम्बार्क परंपरा भारतीय सनातन संस्कृति और वैदिक ज्ञान की सशक्त धरोहर है। शीघ्र ही जिला मुख्यालय बेमेतरा में निम्बार्क वैष्णव संप्रदाय का संस्कृत विद्यालय प्रारंभ करने की योजना पर काम किया जाएगा , जहाँ विद्यार्थियों को निःशुल्क संस्कृत एवं वैदिक शिक्षा प्रदान की जाएगी।”
डॉ निर्वाणी ने कहा कि यह पहल छत्तीसगढ़ में संस्कृत एवं वैदिक अध्ययन को नई दिशा देगी।
महंत हरिशंकर दास धर्म स्तम्भ काउंसिल के संरक्षक है,धर्म स्तंभ काउंसिल छत्तीसगढ़ के सदस्यों ने उम्मीद जताई है कि महंत हरिशंकर दास के मार्गदर्शन में संस्कृत शिक्षा और अधिक सुदृढ़ होगी तथा निमबार्क परंपरा की शैक्षणिक संस्थाएँ नए आयाम स्थापित करेंगी।
Subscribe our newsletter to stay updated