news-details
धर्म एवं ज्योतिष
sampatdak
ASHISH TIWARI
आशीष तिवारी

मठ–मंदिरों की संपत्ति पर संगठित कब्जा, सनातन पर सीधा प्रहार:अब चुप्पी नहीं,संघर्ष होगा — डॉ.सौरव निर्वाणी

धर्म स्तंभ काउंसिल ने सांसद विजय बघेल से की निर्णायक हस्तक्षेप की मांग:

रायपुर/दुर्ग।सनातन धर्म की जड़ों पर हो रहे संगठित प्रहार और मठ–मंदिरों को निजी स्वार्थ का केंद्र बनाए जाने के विरुद्ध धर्म स्तंभ काउंसिल के सभापति डॉ सौरव निर्वाणी ने दुर्ग लोकसभा सांसद विजय बघेल से उनके दिल्ली स्थित आवास पर मुलाकात कर गंभीर एवं निर्णायक चर्चा की,डॉ निर्वाणी ने दुर्ग सांसद विजय बघेल को अवगत कराया कि बेमेतरा सहित सम्पूर्ण लोकसभा क्षेत्र में स्थित निम्बार्क संप्रदाय, निर्मोही अखाड़ा, निर्वाणी अखाड़ा एवं दिगम्बर अखाड़ा से जुड़े अनेक मठ–मंदिर आज परंपरागत साधु-संतों के हाथों से छीनकर गैर-धार्मिक,गैर-सनातनी और स्वार्थी तत्वों के कब्जे में चले गए हैं।

उन्होंने कहा कि:

सनातन मठ–मंदिरों का उद्देश्य कभी सत्ता,संपत्ति या व्यक्तिगत लाभ नहीं रहा,इनका निर्माण भगवान श्रीराम और श्रीकृष्ण की लीलाओं के माध्यम से समाज में धर्म, मर्यादा, नैतिकता और चरित्र निर्माण के लिए किया गया था, इसी पवित्र भावना से प्रेरित होकर समाज के हर वर्ग ने अपनी कृषि भूमि,संपत्ति और साधन दान स्वरूप मठों को अर्पित किए, ताकि साधु-संतों की सेवा, वंचितों का कल्याण, भागवत कथा, रामलीला, भंडारे और लोक परंपराओं का संरक्षण हो सके।

लेकिन आज स्थिति भयावह है—

मठ–मंदिरों की जमीन बेची जा रही है,दान की गई संपदा निजी तिजोरियों में बदल रही है,

और भूमाफिया सनातन संस्थाओं को निगलने में लगे हैं,यह केवल अवैध कब्जा नहीं, बल्कि सनातन चेतना और हमारी लोक आस्थाओं का गला घोंटने का षड्यंत्र है।

डॉ सौरव निर्वाणी ने दो टूक कहा:

“मठ–मंदिर किसी व्यक्ति की जागीर नहींजो इन्हें बेच रहा है, वह केवल जमीन नहीं, धर्म और संस्कृति को बेच रहा है ,यदि आज यह नहीं रुका, तो आने वाली पीढ़ियाँ हमें कभी क्षमा नहीं करेंगी।”

सांसद विजय बघेल ने इस गंभीर विषय पर चिंता व्यक्त करते हुए आश्वासन दिया कि

बेमेतरा सहित पूरे लोकसभा क्षेत्र में मठ–मंदिरों को अनधिकृत और गैर-परंपरागत कब्जाधारियों से मुक्त कराने के लिए हर संवैधानिक और प्रशासनिक स्तर पर सहयोग किया जाएगा,उन्होंने धर्म स्तंभ काउंसिल द्वारा प्रदेशभर में मठ–मंदिर संरक्षण के लिए किए जा रहे प्रयासों की प्रशंसा करते हुए प्रदेश के धार्मिक न्यास एवं धर्मिक मामलों के मंत्री राजेश अग्रवाल से चर्चा कर ठोस पहल करने की बात भी कही।

भेंट के अंत में डॉ निर्वाणी ने समाज से भी आह्वान करते हुए कहा:

भगवान किसी एक जाति या वर्ग के नहीं होते,मठ–मंदिर सम्पूर्ण समाज की धरोहर हैं,अब समय आ गया है कि हर सनातनधर्मी चुप्पी तोड़े और मठ–मंदिरों की रक्षा के लिए खड़ा हो।

उन्होंने यह भी कहा प्रशासनिक सहयोग से मठ मंदिरों के संपत्तियों में कब्जा जमाए बैठे लोगो के विरुद्ध न्यायिक कार्यवाही धर्म स्तंभ काउंसिल करवाएगी।

You can share this post!

Related Posts
Adevertise