news-details
धर्म एवं ज्योतिष
sampatdak
ASHISH TIWARI
आशीष तिवारी

रायपुर में पहली बार 7 दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा का भव्य आयोजन, 8 से 14 जुलाई तक गूंजेगी भक्ति की रसधारा....

रायपुर। राजधानी रायपुर में पहली बार सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा का भव्य आयोजन किया जा रहा है। यह आध्यात्मिक आयोजन 8 जुलाई से 14 जुलाई 2026 तक प्रतिदिन दोपहर 3:30 बजे से आयोजित होगा। कथा का आयोजन बलबीर सिंह जुनेजा इंडोर स्टेडियम, बूढ़ा तालाब के सामने, रायपुर (छत्तीसगढ़) में किया जाएगा।

इस दिव्य कथा का वाचन देश के प्रसिद्ध कथा प्रवक्ता परम पूज्य शांतिदूत "धर्मरत्न" श्री देवकीनंदन ठाकुर जी महाराज करेंगे। वहीं दक्षिण कोसल पीठाधीश्वर संत राजीव लोचन दास महाराज जी भी विशेष रूप से उपस्थित रहकर श्रद्धालुओं को आशीर्वचन प्रदान करेंगे।

कार्यक्रम का सीधा प्रसारण यूट्यूब पर "Shri Devkinandan Thakur Ji" चैनल के माध्यम से भी किया जाएगा, जिससे देश-विदेश के श्रद्धालु कथा का लाभ उठा सकेंगे।

इस आयोजन में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है। आयोजन समिति ने सभी धर्मप्रेमियों से समय पर पहुंचकर कथा श्रवण कर आध्यात्मिक लाभ लेने की अपील की है।

आयोजन से जुड़े प्रमुख पदाधिकारी:

.योगेश अग्रवाल

.आलोक पाण्डेय (प्रदेश अध्यक्ष, रूद्र सेना छत्तीसगढ़)

.राजीव अवस्थी (प्रदेश उपाध्यक्ष)

.राजकुमार राठी

.जयंत चौधरी (प्रदेश सचिव)

.उत्कर्ष सिंह

.शिबू शुक्ला

इस भव्य धार्मिक आयोजन का संचालन विश्व शांति सेवा चैरिटेबल ट्रस्ट एवं इंटरनेशनल वैश्य महासम्मेलन, छत्तीसगढ़ के सहयोग से किया जा रहा है।

आयोजकों द्वारा यह सूचना भी जारी की गई है कि बिना तिलक किसी भी श्रद्धालु को श्रीमद्भागवत कथा में प्रवेश नहीं मिलेगा। सभी श्रद्धालुओं से निर्धारित व्यवस्था का पालन करने का अनुरोध किया गया है।

You can share this post!

Related Posts
Adevertise