news-details
धर्म एवं ज्योतिष
sampatdak
ASHISH TIWARI
आशीष तिवारी

“वसंत पंचमी पर रायपुर में गूंजेगी भारतीय ज्ञान परंपरा: संस्कृत भारती की विचार गोष्ठी और संवाद सत्र का भव्य आयोजन”......

रायपुर।बसंत पंचमी के दिन स्थान-स्थान पर विविध कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है। इसी तारतम्य में संस्कृतभारती प्रांत विद्वत्परिषद के द्वारा वसन्त पंचमी के उपलक्ष्य में विचार गोष्ठी एवं संवाद सत्र का आयोजन किया जा रहा है। संस्कृत भारती महानगर रायपुर के अध्यक्ष डॉ. लूनेश कुमार वर्मा ने बताया कि कार्यक्रम का मुख्य विषय भारतीय-ज्ञान-परंपरा पर आधारित विचार-विमर्श है। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में जनजातीय कार्य प्रमुख श्री सतीश गोकुल पंडा और मुख्य अतिथि के रूप में श्री हिमांशु द्विवेदी रहेंगे। माघशुक्ल तृतीया, 21 जनवरी दिन बुधवार को समय सायंकाल ६:०० से ७:३० बजे तक सिविल लाइन रायपुर के वृन्दावन सभागार कक्ष में संपन्न होगा।

डॉ. बहुरन सिंह पटेल ने बताया कि कार्यक्रम में संवाद सत्र का भी आयोजन होगा जिसमें अन्य वक्ता भी अपने-अपने विचार रखेंगे।

You can share this post!

Related Posts
Adevertise