news-details
धर्म एवं ज्योतिष
sampatdak
ASHISH TIWARI
आशीष तिवारी

‘हनुमान अंश’ को लेकर रूद्र सेना की बड़ी पहल, आर्थिक रूप से कमजोर श्रद्धालुओं को निःशुल्क फिल्म दिखाएगी,फिल्म के साथ भोजन-प्रसाद, बुजुर्गों के लिए वाहन और श्रद्धालुओं को भेंट की जाएगी हनुमान चालीसा....

रायपुर। बाबा नीम करोली महाराज जी की जीवनी पर आधारित फिल्म ‘हनुमान अंश’ को लेकर रूद्र सेना ने एक विशेष सेवा पहल की घोषणा की है। संगठन ने सनातन प्रेमियों से फिल्म देखने और परिवार एवं परिचितों को भी फिल्म दिखाने की अपील की है। वहीं आर्थिक रूप से कमजोर ऐसे श्रद्धालु,जो फिल्म देखने की इच्छा रखते हैं लेकिन टिकट का खर्च वहन करने में सक्षम नहीं हैं, उनके लिए रूद्र सेना द्वारा फिल्म का निःशुल्क प्रदर्शन कराने की व्यवस्था की जाएगी।

रूद्र सेना प्रमुख आलोक पाण्डेय ने कहा कि ‘हनुमान अंश’ महज एक फिल्म नहीं, बल्कि बाबा नीम करोली महाराज के जीवन, भक्ति, सेवा और हनुमान भक्ति से जुड़े संदेशों को जन-जन तक पहुंचाने का माध्यम है।संगठन का उद्देश्य है कि आर्थिक स्थिति किसी श्रद्धालु के लिए इस आध्यात्मिक एवं प्रेरणादायी कृति को देखने में बाधा न बने।

निःशुल्क फिल्म के साथ भोजन-प्रसाद भी:

रूद्र सेना की ओर से आर्थिक रूप से असमर्थ श्रद्धालुओं के लिए फिल्म देखने की संपूर्ण व्यवस्था निःशुल्क की जाएगी। इसके साथ ही दर्शकों के लिए नाश्ते अथवा भोजन-प्रसाद की व्यवस्था भी संगठन द्वारा की जाएगी।

विशेष रूप से बुजुर्ग माताओं-बहनों को ध्यान में रखते हुए उनके आने-जाने के लिए वाहन की व्यवस्था उपलब्ध कराने की बात भी कही गई है। फिल्म देखने वाले प्रत्येक श्रद्धालु को हनुमान चालीसा भेंट स्वरूप प्रदान की जाएगी।

‘श्रद्धा और सेवा ही सबसे बड़ा उद्देश्य’:

आलोक पाण्डेय ने कहा कि रूद्र सेना की यह पहल पूरी तरह भक्तिभाव और सेवा की भावना से प्रेरित है। उन्होंने सभी सनातन प्रेमियों, युवाओं, माताओं-बहनों और श्रद्धालुओं से अपील की कि वे बाबा नीम करोली महाराज के जीवन एवं हनुमान भक्ति से प्रेरित इस फिल्म को देखें और अपने परिवार एवं परिचितों को भी इसके लिए प्रेरित करें।

फिल्म देखने के इच्छुक आर्थिक रूप से कमजोर श्रद्धालु रूद्र सेना प्रमुख आलोक पाण्डेय से मोबाइल नंबर 7354299999 पर संपर्क कर सकते हैं।

You can share this post!

Related Posts
Adevertise