Adevertise
Top Stories
news-details
खेल
sampatdak
ASHISH TIWARI
आशीष तिवारी

अब्दुल्ला साई ने चीन में आयोजित U17 वर्ल्ड वॉलीबॉल चैंपियनशिप में भारत के लिए कांस्य पदक जीत भारत का परचम लहराया....

रायपुर।अब्दुल्ला साई ने चीन में आयोजित U17 वर्ल्ड वॉलीबॉल चैंपियनशिप में भारत के लिए कांस्य पदक जीता है।चैंपियनशिप में भारतीय टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कांस्य पदक जीता है। इस टीम का हिस्सा रहे छत्तीसगढ़ के युवा खिलाड़ी अब्दुल्ला साई की इस उपलब्धि से पूरे प्रदेश में खुशी का माहौल है।

इस मौके पर छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री अरुण साव से यातायात विभाग में पदस्थ सहायक उप निरीक्षक (ASI) और अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी दीपेश सिन्हा ने मुलाकात की। उपमुख्यमंत्री ने U17 वर्ल्ड चैंपियनशिप में ब्रॉन्ज मेडल जीतने पर पूरी भारतीय टीम को बधाई दी और खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।

गौरतलब है कि यह चैंपियनशिप 4 से 13 दिसंबर 2025 तक चीन में आयोजित हुई थी। इसमें भारतीय टीम ने बेहतरीन प्रदर्शन कर कांस्य पदक अपने नाम किया। अब्दुल्ला साई इस टीम के अहम खिलाड़ी रहे हैं और वे एसटीसी साई रायपुर में नियमित प्रशिक्षण लेते हैं। उनकी मेहनत और लगन का ही नतीजा है कि उन्होंने अंतरराष्ट्रीय मंच पर देश और प्रदेश का नाम रोशन किया।

उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने कहा कि छत्तीसगढ़ के खिलाड़ी आज राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं, जो प्रदेश के लिए गर्व की बात है। उन्होंने बताया कि राज्य सरकार खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने के लिए लगातार सहयोग कर रही है और आगे भी बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी।

इस दौरान _एएसआई दीपेश सिन्हा_ ,एसटीसी साई रायपुर की डिप्टी डायरेक्टर गरिमा चौधरी, जो खुद लंदन ओलंपिक की खिलाड़ी रह चुकी हैं, और टीम के कोच त्रिपाठी सर भी मौजूद रहे। सभी ने मिलकर अब्दुल्ला साई और भारतीय टीम की सफलता पर खुशी जताई।

डिप्टी डायरेक्टर गरिमा चौधरी ने कहा कि सही प्रशिक्षण, अनुशासन और सरकारी सहयोग से छत्तीसगढ़ के खिलाड़ी दुनिया में अपनी पहचान बना रहे हैं। वहीं दीपेश सिन्हा ने कहा कि यह सफलता आने वाले युवा खिलाड़ियों के लिए प्रेरणा बनेगी।

उपमुख्यमंत्री ने अंत में खिलाड़ियों, कोच और प्रशिक्षण संस्थानों की सराहना करते हुए कहा कि सरकार खेलों के विकास और खिलाड़ियों के भविष्य के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।

You can share this post!

Related Posts