पैलौटी कॉलेज एवं मंडी कॉलेज इंटर कॉलेज फुटबॉल प्रतियोगिता के फाइनल में....
रायपुर।उच्च शिक्षा विभाग छत्तीसगढ़ शासन के तत्वावधान में सेंट विंसेंट पैलौटी कॉलेज द्वारा आयोजित इंटर कॉलेज फुटबॉल प्रतियोगिता का आज दूसरा दिन था।महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. कुलदीप दुबे ने बताया कि आज दो क्वार्टर फाइनल एवं दो सेमीफाइनल मैच खेले गए जिसमें अपने अपने मुकाबले जीतकर पैलौटी कॉलेज एवं आदर्श कॉलेज मंडी ने फाइनल में जगह बनाई।
आज का पहला मैच आदर्श कॉलेज मंडी रायपुर और यूटीडी रायपुर के बीच खेला गया, जिसमें पेनल्टी शूटआउट में 6-5 से आदर्श कॉलेज विजेता रहा और प्रकाश टोटो 'मैन ऑफ द मैच' रहे।दूसरा मैच पैलौटी कॉलेज रायपुर तथा नेताजी कॉलेज अभनपुर के बीच हुआ, जिसमें पैलौटी कॉलेज 3-0 विजेता रही और नितिन कुजूर 'मैन ऑफ द मैच' रहे।