news-details
खेल
sampatdak
ASHISH TIWARI
आशीष तिवारी

पैलौटी कॉलेज एवं मंडी कॉलेज इंटर कॉलेज फुटबॉल प्रतियोगिता के फाइनल में....

रायपुर।उच्च शिक्षा विभाग छत्तीसगढ़ शासन के तत्वावधान में सेंट विंसेंट पैलौटी कॉलेज द्वारा आयोजित इंटर कॉलेज फुटबॉल प्रतियोगिता का आज दूसरा दिन था।महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. कुलदीप दुबे ने बताया कि आज दो क्वार्टर फाइनल एवं दो सेमीफाइनल मैच खेले गए जिसमें अपने अपने मुकाबले जीतकर पैलौटी कॉलेज एवं आदर्श कॉलेज मंडी ने फाइनल में जगह बनाई।

आज का पहला मैच आदर्श कॉलेज मंडी रायपुर और यूटीडी रायपुर के बीच खेला गया, जिसमें पेनल्टी शूटआउट में 6-5 से आदर्श कॉलेज विजेता रहा और प्रकाश टोटो 'मैन ऑफ द मैच' रहे।दूसरा मैच पैलौटी कॉलेज रायपुर तथा नेताजी कॉलेज अभनपुर के बीच हुआ, जिसमें पैलौटी कॉलेज 3-0 विजेता रही और नितिन कुजूर 'मैन ऑफ द मैच' रहे।

प्रतियोगिता का पहला सेमीफाइनल मुकाबला आदर्श कॉलेज मंडी रायपुर और विप्र कॉलेज रायपुर के मध्य हुआ, जिसमें पेनल्टी शूट के जरिए 4-2 से मंडी कॉलेज विजयी रहा और शोएब अली 'मैन ऑफ द मैच' चुने गए। दूसरा सेमीफाइनल मुकाबला पैलौटी कॉलेज एवं

शासकीय पी.जी. कॉलेज कुरुद के बीच खेला गया, जिसको पैलौटी कॉलेज ने 2-0 से जीतकर फाइनल में जगह बनाई इस मैच में दीपचंद नायक 'मैन ऑफ द मैच' रहे।

प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला कल सेंट विंसेंट पैलौटी कॉलेज रायपुर और आदर्श कॉलेज मंडी के बीच खेला जाएगा ।जिसके पश्चात राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयन प्रक्रिया आयोजित की जाएगी। सभी मैचों के स्कोरर अब्दुल रफीक रहे । इस प्रतियोगिता के प्रभारी महाविद्यालय के स्पोर्ट्स ऑफिसर मुकेश कुमार सिन्हा और शारीरिक शिक्षा विभाग के इंचार्ज दुर्गाशीस मिश्रा हैं ।

You can share this post!

Related Posts
Adevertise