पैलौटी कॉलेज में इंटर कॉलेज फुटबॉल प्रतियोगिता का शुभारंभ.....
रायपुर।छत्तीसगढ़ शासन उच्च शिक्षा विभाग के तत्वाधान में आयोजित अंतर महाविद्यालय फुटबॉल पुरुष प्रतियोगिता का शुभारंभ सेंट विंसेंट पैलौटी कॉलेज रायपुर में किया गया,
महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. कुलदीप दुबे ने बताया की इस प्रतियोगिता मैं रायपुर संभाग की 12 महाविद्यालय की टीमों ने हिस्सा ले रही है, प्रतियोगिता के उद्घाटन समारोह के मुख्य अतिथि पुरंदर मिश्रा विधायक रायपुर उत्तर एवं विशिष्ट अतिथि फादर शांति प्रकाश पन्ना मैनेजर होली क्रॉस स्कूल एवं दिलीप लकरा प्राचार्य होलीक्रॉस स्कूल कापा रहे।महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. कुलदीप दुबे अपने स्वागत उद्बोधन में सभी आगंतुकों का स्वागत किया एवं महाविद्यालय की उपलब्धि के बारे में बताया ।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पुरंदर मिश्रा ने अपने उद्बोधन में महाविद्यालय के द्वारा किए गए आयोजन की प्रशंसा की तथा वर्तमान समय में पढ़ाई लिखाई के साथ खेलकूद की आवश्यकता पर बल दिया।