विश्व किडनी दिवस पर क्विज प्रतियोगिता
शासकीय जे. योगानंदम छतीसगढ़ महाविद्यालय रायपुर में “विश्व किडनी दिवस ” का आयोजन ....
रायपुर।“12 मार्च विश्व किडनी दिवस” के उपलक्ष्य में शासकीय जे. योगानंदम छत्तीसगढ़ महाविद्यालय रायपुर के जंतु विज्ञान विभाग में जंतु विज्ञान परिषद् के तत्वाधान में एक कार्यक्रम जिसमें जंतु विज्ञान विज्ञान विभाग के स्नातकोत्तर छात्रों के लिए विज्ञान क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें पांच पांच छात्रों की टीम बनायीं गयी एवं उनसे किडनी से सम्बंधित प्रश्न बड़े ही रोचक अंदाज़ में पूछे गए | कार्यक्रम की शुरुआत में जंतु विज्ञान विभाग की विभागाध्यक्ष डॉ. पारमिता दुबे द्वारा छात्रों को किडनी की कार्य प्रणाली उसकी महत्ता एवं किडनी को स्वस्थ बनाये रखने के उपायों के बारे में प्रकाश डाला गया।
इसके पश्चात विभाग के सहायक प्राध्यापक डॉ. अनिल कुमार रामटेके द्वारा किडनी से सम्बंधित क्विज प्रतियोगिता का बड़े ही रोचक ढंग से संचालन किया गया | उक्त प्रतियोगिता में नम्रता, लीसा, दमयंती, अनिल एवं भूमिका की टीम विजेता रही, जिन्हें डॉ, झरना रानी नाग द्वारा पुरुस्कार देकर सम्मानित किया गया | इस दौरान महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. तपेश चंद्र गुप्ता द्वारा विश्व किडनी दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित क्विज प्रतियोगिता के लिए जंतु विज्ञान विभाग की प्रशंसा की गयी एवं सभी छात्र छात्रओं को शुभकामनायें प्रेषित की गयी | कार्यक्रम के अंत में डॉ अनिल रामटेके द्वारा आभार प्रदर्शन के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ |
Subscribe our newsletter to stay updated