news-details
स्वास्थ्य
sampatdak
SUBHASH RATTANPAL
सुभाष रतनपाल



जगदलपुर. बस्तर हेरिटेज मेराथन की शुरुआत लालबाग मैदान से हुई. इस मैराथन में शामिल होने 6 हज़ार से ज्यादा प्रतिभागी पहुंचे थे. इस ऐतिहासिक आयोजन में स्वास्थ्य विभाग की भी सहभागिता रही.

सीएमएचओ डॉ संजय बसाक के मार्गदर्शन में जिले भर की स्वास्थ्य सेवा टीम इसमें जुटी रही. मेराथन के रूट में आने वाले सभी स्पॉट पर प्राथमिक और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के मेडिकल स्टाफ इस मैराथन के धावकों की स्वास्थ्य जांच करने जुटे रहे.

लालबाग में कांटीनेंटल तैनात रही

मैराथन की शुरुआत लालबाग से हुई. यहाँ सीएमएचओ, सिविल सर्जन और मेडिकल कॉलेज के डीन भी थे. इनके साथ ही कांटीनेंटल सुपर स्पेशयलिटी हॉस्पिटल के डॉक्टर्स, नर्सिंग स्टॉफ, मैनेजमेंट और हॉउस कीपिंग डटे रहे. यह सभी लोग रविवार की सुबह तीन बजे से लालबाग के स्टॉल नंबर एक पर स्वास्थ्य जांच किट के साथ पहुंचे थे.

इन्होने शिविर स्थलपहुंचनेवाले धावकों के वजन लिए ब्लड प्रेशर नापा, शुगर लेवल देखा और उन्हें उचित परामर्श दिया. कई खिलाडियों के चोट और दर्द का उपचार भी किया.

You can share this post!

Related Posts
Adevertise