news-details
स्वास्थ्य
sampatdak
ASHISH TIWARI
आशीष तिवारी

चांपा में जल्द शुरू होगी स्पीच थेरेपी एवं रोबोटिक तकनीक से उपचार की सुविधा

जांजगीर-चाम्पा को मेडिकल हब बनाने की दिशा में चिकित्सकों को प्रोत्साहित करने का प्रयास जारी : राघवेन्द्र पाण्डेय

जांजगीर-चाम्पा। क्षेत्र में बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार की दिशा में एक सकारात्मक पहल होने जा रही है। त्रिवेणी हियरिंग एंड स्पीच क्लिनिक, बिलासपुर के डॉ. योगिता एवं आशीष जी से डॉ. राघवेन्द्र पाण्डेय की दूसरी मुलाकात हुई। इस दौरान क्षेत्र में आधुनिक चिकित्सा सुविधाओं के विस्तार एवं आगामी योजनाओं पर चर्चा हुई।

इस अवसर पर डॉ. योगिता एवं आशीष ने त्रिवेणी हियरिंग एंड स्पीच क्लिनिक, बिलासपुर की ओर से स्नेह एवं सम्मान के प्रतीक स्वरूप डॉ. राघवेन्द्र पाण्डेय को एक आकर्षक नेम प्लेट भेंट की। नेम प्लेट पर 'Best Wishes from Triveni Clinic' के साथ क्लिनिक का मोनो अंकित है। साथ ही उनके मानद पीएचडी (PHD Gold USA) सम्मान के अनुरूप नाम के आगे 'डॉ. राघवेन्द्र पाण्डेय' अंकित किया गया है।

चर्चा के दौरान जानकारी दी गई कि बहुत जल्द त्रिवेणी क्लिनिक की चांपा शाखा के माध्यम से क्षेत्रवासियों को हियरिंग एवं स्पीच थेरेपी के साथ मस्तिष्क संबंधी उपचार में रोबोटिक तकनीक और विशेषज्ञ मार्गदर्शन की सुविधाएं उपलब्ध कराने की योजना है। इससे जांजगीर-चाम्पा सहित आसपास के क्षेत्रों के लोगों को आधुनिक उपचार सुविधाओं का लाभ मिल सकेगा।

इस अवसर पर डॉ. राघवेन्द्र पाण्डेय ने कहा कि जांजगीर-चाम्पा जिला नेशनल हाईवे से प्रभावित क्षेत्र है, जहां सड़क दुर्घटनाओं के कारण जान-माल की काफी क्षति होती है। ऐसे में चांपा में आधुनिक सुविधाओं से युक्त ट्रामा सेंटर की स्थापना समय की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि बर्न यूनिट की स्थापना के लिए इब्राहिम मेमन जी द्वारा किए गए सार्थक प्रयासों की तरह ही ट्रामा सेंटर के लिए भी सामूहिक पहल और प्रयास होने चाहिए।

उन्होंने आगे कहा कि जांजगीर-चाम्पा जिले को मेडिकल हब के रूप में विकसित करना आवश्यक है। इसके लिए योग्य चिकित्सकों को प्रोत्साहित करना, आधुनिक चिकित्सा संस्थानों को क्षेत्र में लाना तथा स्वास्थ्य सुविधाओं का विस्तार करना उनकी प्राथमिकताओं में शामिल है। इस दिशा में प्रयास निरंतर जारी रहेंगे।

अंत में राघवेन्द्र पाण्डेय ने आत्मीय सम्मान के लिए डॉ. योगिता एवं आशीष जी के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि क्षेत्र में आधुनिक चिकित्सा सुविधाओं का विस्तार निश्चित रूप से आम नागरिकों के लिए लाभकारी साबित होगा।

You can share this post!

Related Posts
Adevertise