news-details
शिक्षा एवं रोज़गार
sampatdak
ASHISH TIWARI
आशीष तिवारी

सेंट विंसेंट पैलौटी कॉलेज में "सोशियोलॉजी ऑफ़ एजुकेशन" पर व्याख्यान...

रायपुर।सेंट विंसेंट पैलौटी कॉलेज में “सोशियोलॉजी ऑफ़ एजुकेशन:चेंजिंग ट्रेंड्स इन इंडियन सोसाइटी ”विषय पर व्याख्यान आयोजित किया गया। इस व्याख्यान के मुख्य वक्ता डॉ. बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर सेंट्रल यूनिवर्सिटी , लखनऊ के प्रो. बीरेंद्र नारायण दुबे थे।

महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. कुलदीप दुबे ने मुख्य वक्ता का स्वागत किया तथा शिक्षा मनोविज्ञान और समाजशास्त्र के महत्व को सरल शब्दों में समझाया। उन्होंने बताया कि इस तरह के शैक्षणिक कार्यक्रम शिक्षकों के लिए बहुत आवश्यक हैं।

प्रमुख वक्ता प्रो. बीरेंद्र नारायण दुबे ने समाज और शिक्षा के आपसी संबंधों पर प्रकाश डाला और बताया कि शिक्षा समाज में बदलाव लाने का एक महत्वपूर्ण माध्यम है। उन्होंने जनजातीय क्षेत्रों में शिक्षा से जुड़ी चुनौतियों, उच्च शिक्षा में छात्र-छात्रा अनुपात तथा शोध की आवश्यकता पर भी चर्चा की।

मुख्य वक्ता ने बताया कि नई शिक्षा नीति 2020 की शुरुआत शिक्षा के क्षेत्र में एक नई क्रांति है, जो आने वाले समय में शिक्षा व्यवस्था में बड़े और सकारात्मक बदलाव लेकर आएगी | सत्र के अंत में उन्होंने शिक्षकों को शोध कार्यों में सक्रिय रूप से भाग लेने तथा गुणवत्तापूर्ण शोध प्रकाशित करने के लिए प्रेरित किया। यह कार्यक्रम शैक्षणिक वातावरण को सुदृढ़ करने की दिशा में एक सराहनीय पहल सिद्ध हुआ।

रिसर्च सेल द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम की प्रभारी डॉ. पूजा राठी थी ।

कार्यक्रम में डायरेक्टर फादर अमित तिर्की, उप-प्राचार्य डॉ. जी. पदमा गौरी , सभी विभाग के विभागाध्यक्ष तथा बड़ी संख्या में शिक्षकगण उपस्थित रहे।

You can share this post!

Related Posts
Adevertise