news-details
शिक्षा एवं रोज़गार
sampatdak
ASHISH TIWARI
आशीष तिवारी

टैली प्रशिक्षण से विद्यार्थियों ने सीखी आधुनिक लेखांकन की बारीकियां, टैली प्रशिक्षण से विद्यार्थियों ने सीखी आधुनिक लेखांकन की बारीकियां, तकनीक के जरिए बढ़ेगी विद्यार्थियों की कार्यकुशलता, वाणिज्य विभाग के प्रथम वर्ष के छात्रों को मिला व्यावहारिक प्रशिक्षण...

रायपुर। वाणिज्य के विद्यार्थियों को आधुनिक लेखांकन प्रणाली से जोड़ने के उद्देश्य से शासकीय महाविद्यालय में वाणिज्य विभाग द्वारा कक्ष क्रमांक 43 में टैली प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें विशेषज्ञ प्रशिक्षकों ने प्रथम वर्ष के विद्यार्थियों को लेखांकन एवं टैली सॉफ्टवेयर के व्यावहारिक उपयोग की जानकारी दी।

कार्यक्रम में टैली प्रशिक्षक रजक एवं दीपा ठाकुर ने विद्यार्थियों को लेखांकन की आधुनिक तकनीकों और टैली प्रोग्राम के उपयोग से अवगत कराया। विशेषज्ञों ने कहा कि तकनीक पारंपरिक पद्धतियों को अधिक प्रभावी बनाने के साथ कार्यक्षमता और दक्षता में भी वृद्धि करती है। यह प्रशिक्षण विद्यार्थियों सहित विभिन्न वर्गों के लोगों के लिए उपयोगी है।

कार्यक्रम की संयोजिका डॉ. पिंकी गर्ग ने संचालन किया। इस अवसर पर अंग्रेजी विभाग के संयोजक डॉ. शशांक गुप्ता, वाणिज्य विभाग के प्राध्यापक डॉ. अशोक शर्मा, डॉ. रेणु कुमार यादव, डॉ. हेमलता साहू, डॉ. नसीम, शोध छात्र जेरोम एवं कुमारी नीतू सहित अन्य सहभागी उपस्थित रहे। डॉ. रेणु कुमार यादव ने आभार व्यक्त किया।

सम्पूर्ण कार्यक्रम महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. अंजलि भटनागर के कुशल नेतृत्व में संपन्न हुआ।

You can share this post!

Related Posts
Adevertise