नागार्जुन विज्ञान महाविद्यालय और IIIT नया रायपुर में हुआ ऐतिहासिक MoU, विद्यार्थियों को मिलेंगे आधुनिक तकनीक और रिसर्च के नए अवसर....
रायपुर। राजधानी के प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थान साइंस कॉलेज और इंटरनेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी (IIIT-NR) के बीच शैक्षणिक और अनुसंधान सहयोग को मजबूत करने के उद्देश्य से एक महत्वपूर्ण समझौता ज्ञापन (MoU) किया गया। इस समझौते के बाद दोनों संस्थान संयुक्त रूप से शोध कार्य, तकनीकी प्रशिक्षण, सेमिनार, कार्यशालाएं और छात्र-शिक्षक आदान-प्रदान जैसे कार्यक्रमों को आगे बढ़ाएंगे।
इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य अमिताभ बैनर्जी ने कहा कि यह समझौता विद्यार्थियों के लिए नई तकनीकी दुनिया के द्वार खोलने वाला कदम साबित होगा। इससे छात्रों को आधुनिक तकनीक, नवाचार आधारित अध्ययन और उन्नत शोध के बेहतर अवसर मिलेंगे।
वहीं ओ पी व्यास ने कहा कि दोनों संस्थानों के बीच हुआ यह MoU विज्ञान और प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में अकादमिक साझेदारी को नई मजबूती देगा और छात्रों को व्यावहारिक ज्ञान के साथ-साथ उन्नत शोध गतिविधियों में भाग लेने का अवसर प्रदान करेगा।
कार्यक्रम के दौरान IIIT-NR के रजिस्ट्रार पुनिया पटलानी,गणित विभाग के मिथलेश चौबे और लखींद्र मुर्मु उपस्थित रहे।
वहीं महाविद्यालय की ओर से विज्ञान क्लब संयोजक सरोज शर्मा,आईटी प्रभारी योगेश्वरी पाल तथा कम्प्यूटर साइंस विभागाध्यक्ष किरण बाला दुबे भी कार्यक्रम में मौजूद रहीं।
इस समझौते के माध्यम से संयुक्त शोध परियोजनाओं, तकनीकी प्रशिक्षण और नवाचार आधारित गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा, जिससे विद्यार्थियों को नई तकनीकों से जुड़ने और अपने कौशल को विकसित करने के व्यापक अवसर प्राप्त होंगे। शिक्षा जगत के विशेषज्ञ इसे विज्ञान, तकनीक और नवाचार के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण और दूरगामी पहल मान रहे हैं।
Subscribe our newsletter to stay updated