Adevertise
Top Stories
अपराध
sampatdak
SUBHASH RATTANPAL
सुभाष रतनपाल

जगदलपुर:-5 सितंबर को लामनी में मिले युवक के शव को देखने के बाद हत्या की बात सामने आई, जहां पुलिस ने इस मामले में 3 संदेहियों को गिरफ्तार किया, जिसमें एक नाबालिक भी शामिल था, हत्या की वजह 5 हजार रुपये का कर्ज सामने आया, जहां मृतक ने आरोपियों से लेने के बाद वापस ना लौटने पर इस घटना को अंजाम दिया, 
मामले के बारे में नगर पुलिस अधीक्षक हेमसागर सिदार ने बताया कि 5 अक्टुबर को लामनी एवं सरगीपाल के मध्य पुलिया नीचे संदिग्ध अवस्था में एक युवक का शव मिला था, मामले में थाना परपा में जांच के दौरान मृतक की पहचान सतवंत सिंह उर्फ मोनु बरार के रूप में पहचान हुई। मामले की जाॅच करने पर हत्या होना पाया गया, जहाँ थाना परपा में अज्ञात आरोपी के विरूद्ध हत्या (धारा 302 , 201भादवि0) का अपराध दर्ज कर जांच में लिया गया, 
आरोपी नरविंदर बाजवा, शेरसिंह सुमेर एवं  नाबालिक ने बताया कि  मृतक सतवंत सिंह काफी समय से एक दुसरे को जानते पहचानते थे, पूर्व में नरविंदर बाजवा के द्वारा 5000 रूपये सतवंत बरार को दिया था, जिसके द्वारा उधारी की राशि वापस नही किया गया था, 4 अक्टुबर को नरविंदर बाजवा , शेरसिह सुमेर एवं किशोर बालक के द्वारा मृतक सतवंत सिंह को सरगीपाल की ओर शराब पीने के नाम पर ले गये जहा सरगीपाल में उधारी पैसे लेनदेन की बात को लेकर आपस में विवाद हुआ और आरोपी नरविंदर बाजवा,  शेरसिह सुमेर एवं किशोर बालक के द्वारा कैची, मोटर सायकल की चाबी से सतवंत के सिर पर हमला किया गया एवं गला दबाकर हत्या कर दिया गया। हत्या पश्चात शव को छिपाने के उद्देश्य से सरगीपाल और लामनी के मध्य पुलिया के निचे फेक दिया गया। पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।


महत्वपूर्ण भूमिका अदा करने वाले पुलिस अधिकारी:-

निरीक्षक परपा थाना प्रभारी धनंजय सिन्ह,बोधघाट थाना प्रभारी लालजी सिन्हा  
उप निरीक्षक - विष्णु यादव, दिलीप मेश्राम, प्रमोद ठाकुर, पीयुष बघेल 
सहयक उप निरी. - सुदर्शन दुबे 
प्र.आर. - चंदन गोयल, जोगी राम बुडेक, लवण पानीग्राही, उमेश चंदेल, चोवादास गेदलें, मौसम गुप्ता,   पवन श्रीवास्तव, सुधीर मिश्रा  
आरक्षक - गोबरू कश्यप, नीरज सिह, मंगल कश्यप, भुपेन्द्र नेताम, धर्मेन्द्र ठाकुुर

You can share this post!

Related Posts
Adevertise