Adevertise
Top Stories
news-details
अपराध
sampatdak
ASHISH TIWARI
आशीष तिवारी

तीन तीन जोन कमिश्नर नहीं रोकवा पाए एक पुलिस कर्मचारी का अवैध निर्माण भाजपा की बुलडोजर कार्यप्रणाली का दुहरा चरित्र हुआ उजागर:-


आशीष तिवारी उप-संपादक Thewatchmannews.in.रायपुर(छ.ग.)

क्या भाजपा का बुलडोजर केवल गरीबो व विपक्षी पार्टीयो के लिए है??

जो निर्माण 3 नोटिस जारी होने के साथ रुका हुआ था उसकी आज अचानक छत की ढलाई किसने करवाई?? एवं क्या लेनदेन हुआ??

रायपुर।एक तरफ भाजपा अवैध निर्माण के नाम पर पूरे जोर शोर से पूरे शहर में बुलडोजर चलवा रही है और उसी की पार्षद के वार्ड में अवैध निर्माण हो रहा है । भाजपा सरकार आने के बाद निरंतर अवैध कब्ज़ाधारीयो व अवैध निर्माण पर बुलडोजर की कार्यवाही जिस तरह से की गई जिसे देख लगा कि अब कोई अवैध निर्माण नही हो पायेगा लेकिन वार्ड नंबर 10 जहा पर खुद भाजपा की ही पार्षद है उसके बावजूद दिनदहाड़े रुका हुआ अवैध निर्माण जिसे पिछले दिनों तीन नोटिस दी जा चुकी है व निर्माण रुका हुआ था उसमें आज छत की ढलाई हो गई यह भाजपा के दोहरे चरित्र को उजागर करता है एक पुलिस कर्मचारी राजकुमार प्रधान से ऐसा क्या लिया गया जिससे उनका रुका हुआ निर्माण अचानक पूर्ण करवा दिया गया जबकि नगर निगम के तमाम अधिकारियों की जानकारी में है व अवैध निर्माण की तीन नोटिस जारी हो चुकी है उसके बाद भी पूर्ण करा दिया गया। आदर्श नगर मोवा मे हुई छत ढलाई निगम की मिलीभगत एवं भाजपा के कार्यप्रणाली को उजागर करता है साथ ही एक सवाल खड़े करता है कि क्या भाजपा का बुलडोजर सिर्फ गरीबो व अन्य विपक्षी पार्टीयो के लिए है?
नये आये जोन कमिश्नर विमल शर्मा वा अन्य सबको समय रहते अवगत कराने के बाद भी हो गया अवैध छत का निर्माण।

You can share this post!

Related Posts
Adevertise