Adevertise
Top Stories
news-details
अपराध
sampatdak
SUBHASH RATTANPAL
सुभाष रतनपाल



 ट्रक में भारी मात्रा में  अवैध रूप से अंग्रेजी शराब का परिवहन करते 03 आरोपी गिरफ्तार 

एक अशोक लीलैंड 16 चक्का ट्रक क्रमांक UP 32 LN 
3549 में 890 पेटी अंग्रेजी शराब गोवा स्पेशल व्हिस्की

 पौवा 180 ml,  प्रत्येक पेटी में 48 नग कुल 42720 नग पौवा 7689.60 लीटर  कीमती 51,26,400/- रुपए बरामद


     जगदलपुर/ आगामी विधानसभा चुनाव 2023 के दृष्टिगत उड़ीसा राज्य से अंतर्राज्यीय मार्ग से होने वाली  अवैध वस्तुओ की  तस्करी की रोकथाम हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय बस्तर जितेंद्र सिंह मीणा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदया निवेदिता पाल के निर्देशन में नगर पुलिस अधीक्षक बस्तर विकास कुमार के मार्गदर्शन  पर झारखंड से आ रहे 16 चक्का  ट्रक क्रमांक UP 32 LN 3549  में आटे एवं धान भूसा के बोरियों तथा  काले रंग के त्रिपाल से ढककर अवैध अंग्रेजी शराब को ट्रक में  छिपाकर छत्तीसगढ़ में खपाने के लिए  लाया जा रहा था जिसे थाना प्रभारी  नगरनार शिवानंद सिंह के नेतृत्व में नगरनार पुलिस के द्वारा थाना नगरनार  क्षेत्र अंतर्गत छत्तीसगढ़ ओडिसा  बॉर्डर  धनपूंजी नाका पर पकड़ा ।

 जिसकी तलाशी लेने पर  कुल 03 आरोपी - (1) मुकेश कुमार यादव पिता गुलाब उम्र उम्र 21 वर्ष  (2)  अजय कुमार पिता चंद्रपाल सिंह उम्र 27 वर्ष दोनो निवासी ग्राम पोस्ट नरी थाना पैलानी जिला बांदा उतर प्रदेश।  (3) दीपू मंडल पिता संतोष मंडल उम्र 21 वर्ष निवासी ग्राम रामपुर थाना टुंडी जिला धनबाद झारखंड यादव,  30 बोरी आटा एवं 20 नग धान भूसा बोरी से छिपा कुल 890 पेटी अंग्रेजी शराब गोवा स्पेशल व्हिस्की पौवा 180 ml प्रत्येक पेटी में 48 नग कुल 42,720 नग पौवा, 7689.6 लीटर  कीमती 51,26,400 रुपए बरामद हुआ।  अवैध अंग्रेजी शराब भारी मात्रा में बरामद होने के कारण सभी सामान एवं ट्रक , को जप्त किया गया एवं तीनों आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। बाद थाना नगरनार में अपराध पंजीबद्ध कर आरोपिया को जेल भेज दिया गया है।

You can share this post!

Related Posts
Adevertise