Adevertise
Top Stories
news-details
अपराध
sampatdak
SUBHASH RATTANPAL
सुभाष रतनपाल

थाना तोंगपाल पुलिस द्वारा अवैध धान परिवहन पर की गई बड़ी कार्यवाही:-

• अवैध धान परिवहन करते हुये पिकअप वाहन सहित 01 व्यक्ति पर की गई कार्यवाही
• सीमावर्ती राज्य ओड़िसा से कर रहा था पिकअप वाहन में परिवहन 

सुकमा/तोंगपाल।श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय सुकमा श्री सुनील शर्मा के मार्गदर्शन एवं श्री किरण चव्हाण अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ओम चंदेल के निर्देशन व श्री तोमेश कुमार वर्मा पुलिस अनुविभागीय अधिकारी तोंगपाल के पर्यवेक्षण में अवैध धान तस्करों की रोकथाम के लिये चलाये जा रहे अभियान के तहत् मुखबीर सूचना पर दिनांक 31.12.2022 को निरीक्षक विजय पटेल के हमराह स्टाप के पेट्रोलिंग पर रवाना हुये थे पुसपाल की ओर से आ रही पीकअप वाहन क्रमांक CG - 26E 8745 को चेक करने पर अवैध रूप धान परिवहन करते पाया गया। पूछताछ करने पर गाड़ी में बैठे व्यक्ति अपना नाम किशोर शाह, तूफान चौरासिया निवासी तोंगपाल का होना बताया तथा सीमावर्ती राज्य ओड़िसा से लाकर धान विक्री हेतु परिवहन करना बताया गया। उक्त बरामद पीकअप वाहन एवं धान को अग्रिम कार्यवाही हेतु तहसीलदार कार्यालय को सुपुर्द किया गया। इस कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक विजय पटेल, उप निरीक्षक भीमसेन भारती, आरक्षक छोटू मौर्य,चन्द्रभान नाग, मनीराम, कंवल बघेल बल का विशेष सहयोग रहा।


You can share this post!

Related Posts
Adevertise