Adevertise
Top Stories
अपराध
sampatdak
SUBHASH RATTANPAL
सुभाष रतनपाल

 जगदलपुर/बस्तर पुलिस ने बीते 5 दिनों में पूरे जिले से सैकड़ों जुआरियों को जुआ खेलते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इन जुआरियों के पास से लाखों रुपये भी जब्त किया है।




बता दें कि, पुलिस अधीक्षक जितेंद्र सिंह मीणा के निर्देशानुसार दीपावली पर्व के दौरान पुलिस के द्वारा जिले में जुआ और सट्टा के खिलाफ एक विशेष अभियान का आगाज किया गया। इस अभियान के दौरान शिकायतकर्ताओं से पुलिस को जिले के शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों से लगातार जुआ खेलने की शिकायतें मिल रही थी। इसी क्रम में शिकायतें मिलते ही बस्तर पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों के दिशा निर्देश पर जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों से पुलिस 184 जुआरियों को जुआ खेलते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। पुलिस ने सभी जुआरियों के पास से लगभग 2 लाख 87 हजार रुपये से अधिक नगद भी जब्त किया है। पुलिस ने इन सभी जुआरियों के खिलाफ विभिन्न थानों में जुआ एक्ट की धारा 13 के तहत मामला दर्ज करते हुए आवश्यक कार्रवाई की है। यह कार्यवाही बस्तर के 10 थानों ने मिल कर की है


     महत्वपूर्ण भूमिका अदा करने वाले अधिकारी 

राजपत्रित अधिकारी - ऐश्वर्य चन्द्राकर, घनश्याम कामडे, पंकज ठाकुर, आशीष नेताम 

निरीक्षक -  एमन साहू, लालजी सिन्हा, धनंजय सिन्हा, किशोर केवट, बुधराम नाग, विकासचन्द्र राय,  दिनेश यादव, चन्द्रशेखर श्रीवास, विकेश तिवारी, सुरेन्द्र श्रीवास्तव, भुनेश्वर साहू 

उनि0 -  पीयुष बघेल, टुम्मनलाल डडसेना, रनेश सेठिया, अरूण नामदेव, दिलीप मेश्राम 

सउनि. -  प्रभास खलखो, राजकुमार सिंह, बलवीर सिंह, हरवान सिंह, विष्णु प्रसाद देवांगन, प्रमोद सिन्हा, नित्यानंद जाॅन, सुमन ठाकुर, सुदर्शन दुबे 

प्र.आर.- लवण पानीग्राही, चोवादास गेंदले,  पवन श्रीवास्तव, चंदन गोयल, अहिलेश नाग, खेदु ठाकुर,   रमेश पासवान, योगेश उइके, सुखराम नेताम, किशोर गुप्ता, पुष्पराज सोलंकी, ओंकार पात्र, चंदन गोयल 

आरक्षक -  भुपेन्द्र नेताम, प्रकाश नायक, युवराज ठाकुर, रवि सरदार, देवजी मरकाम, संतोष झा, प्रमोद शुक्ला, भोला बघेल, गबरू कश्यप, मंगल कश्यप, अजय चन्द्राकर, गायत्री तारम

               इन थानों  ने की कार्यवाही 

केातवाली:- प्रकरण 07, आरोपी 45, राशि 1,71,060/-रूपये। 

बोधघाट:- प्रकरण 08, आरोपी 38, राशि 50,650/-रूपये। 

नगरनार:- प्रकरण 07, आरोपी 26, राशि 16,590/-रूपये। 

परपा:- प्रकरण 07, आरोपी 24, राशि 11,400/-रूपये। 

भानपुरी:- प्रकरण 07, आरोपी 20, राशि 6400/-रूपये। 

बडांजी:- प्रकरण 02, आरोपी 09, राशि 8790/-रूपये। 

कोडेनार:- प्रकरण 04, आरोपी 10, राशि 11,200/-रूपये।
 
करपावंड:- प्रकरण 01, आरोपी 04, राशि 7,500/-रूपये। 

बकावंड:- प्रकरण 02, आरोपी 04, राशि 3010/-रूपये। 

बस्तर:- प्रकरण 01, आरोपी 04, राशि 890/-रूपये।

You can share this post!

Related Posts
Adevertise