Adevertise
Top Stories
news-details
अपराध
sampatdak
ASHISH TIWARI
आशीष तिवारी

Raipur Crime News: महिला SI और हेड कांस्टेबल ने की 59 लाख की ठगी, SP ऑफिस के फंड शाखा से निकाले पैसे, दोनों सस्पेंड:-

आशीष तिवारी उप-संपादक Thewatchmannews.in. रायपुर(छ.ग.)

रायपुर। न्यायधानी के पुलिस अधीक्षक कार्यालय में पदस्थ महिला सब इंस्पेक्टर ने हेड कांस्टेबल के साथ मिलकर 59 लाख रुपए की ठगी की है। दोनों ने गर्वमेंट प्रोविडेंट फंड की राशि में हेराफेरी का काम किया है। मामले में कार्रवाई करते हुए एसएसपी पारुल माथुर ने SI और हेड कांस्टेबल को सस्पेंड कर दिया है। वहीं पुलिस ने दो दिन पहले ही आरोपी हेड गिरफ्तार किया है, जबकि महिला एसआई फरार है।
जानकारी के मुताबिक एसआई मधुशिला सुरजाल SP ऑफिस में लंबे समय से फंड शाखा में काम कर रही थी। तभी उसने बेलगहना चौकी में पदस्थ हेड कांस्टेबल संजय श्रीवास्तव के साथ मिलकर GPF(गर्वमेंट प्रोविडेंट फंड) की राशि में हेराफेरी करना शुरू कर दिया था। फाइलों की जांच के दौरान SSP पारुल माथुर को GPF खातों की राशि में गड़बड़ी होने का पता चला था। इसके साथ ही रिकॉर्ड में कांटछांट भी मिले। इसके बाद उन्होंने संदेह होने पर महिला ASI सुरजाल को लाइन अटैच कर दिया था। साथ ही हेडक्वार्टर DSP राजेश श्रीवास्तव को विभागीय जांच के निर्देश दिए।
DSP राजेश श्रीवास्तव ने GPF राशि और खातों की जांच की, तब पता चला कि महिला ASI ने 59 लाख रुपए का हेरफेर किया है। जांच में यह भी पता चला कि इस गड़बड़ी में हेड कांस्टेबल संजय श्रीवास्तव भी शामिल है। महिला ASI ने बिना आवेदन जमा किए उसके खाते में 15 लाख 75 हजार रुपए जमा कर दिए थे। इसी तरह GPF खातों में जमा राशि से अधिक का भुगतान करने और राशि गबन करने की पुष्टि हुई।

You can share this post!

Related Posts
Adevertise