Adevertise
Top Stories
https://youtube.com/shorts/0jTt4KKF428?si=ayIGkBMZoK8XAo_i
अपराध
sampatdak
SUBHASH RATTANPAL
सुभाष रतनपाल


जगदलपुर/बस्तर जिले में अवैध शराब बिक्री एवं परिवहन पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना भानपुरी पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। भानपुरी पुलिस ने अवैध रूप से शराब का परिवहन कर बिक्री के लिए ले जा रहे एक आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 30.425 बल्क लीटर अंग्रेजी शराब एवं एक एक्टिवा वाहन जब्त किया है।

मामले की जानकारी देते हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महेश्वर नाग ने बताया कि जिले में अवैध शराब बिक्री और परिवहन करने वालों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत पुलिस अधीक्षक बस्तर शलभ कुमार सिन्हा के मार्गदर्शन, पुलिस अनुविभागीय अधिकारी भानपुरी प्रवीण भारती के पर्यवेक्षण तथा थाना भानपुरी पुलिस टीम की सक्रिय कार्रवाई में यह सफलता मिली है। पुलिस की टीम लगातार क्षेत्र में पतासाजी कर अवैध गतिविधियों पर नजर बनाए हुए है।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ने बताया कि 29 मई 2026 को मुखबिर से सूचना मिली थी कि कत्था रंग की एक्टिवा क्रमांक CG17-KX-1688 में एक व्यक्ति बड़े आमाबाल की ओर से अवैध अंग्रेजी शराब लेकर भानपुरी की तरफ आ रहा है। सूचना मिलते ही थाना भानपुरी की टीम ने ग्राम भानपुरी से चित्रकोट रोड जाने वाले मुख्य मार्ग स्थित बेडागुड़ा चौक पर घेराबंदी कर संदिग्ध वाहन को रोका।

पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम संजय कुमार गुप्ता बताया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 40 नग किंग फिशर बीयर, 7 नग रॉयल स्टैग अध्धा और 10 नग रॉयल चैलेंज पौवा सहित कुल 30.425 बल्क लीटर शराब बरामद की गई, जिसकी कीमत 12,940 रुपये आंकी गई। साथ ही एक कत्था रंग की एक्टिवा वाहन भी जब्त की गई, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 40 हजार रुपये बताई गई।

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ थाना भानपुरी में अपराध क्रमांक 59/2026 के तहत धारा 34(2) आबकारी एक्ट में मामला दर्ज कर गिरफ्तार किया है तथा आगे की विवेचना जारी है। आरोपी को न्यायालय में पेश किया जा रहा है।

You can share this post!

Related Posts