Adevertise
Top Stories
अपराध

 


 अधूरे नाली निर्माण के चलते घर टूट रहें, रोजाना जान जोखिम में डाल रहे वार्डवासी


 जगदलपुर/निगम क्षेत्र अंतर्गत अम्बेडकर वार्ड के मिश्रा गली का नाली निर्माण का मामला प्रकाश में आया है जहाँ ठेकेदार ने भुगतान नहीं होने के चलते काम को रोक दिया है। दरअसल, तक़रीबन दो माह पूर्व इस वार्ड के मिश्रा गली में में नाली निर्माण कार्य ठेकेदार सत्यम चौहान द्वारा शुरू किया गया था।


 लेकिन निगम द्वारा भुगतान नहीं किये जाने का हवाला देते काम को बंद कर दिया गया। अब इसका खामियाजा वार्डवासी भुगत रहें हैं। यहाँ के निवासियों के घर से सटे इस नाली के चलते अब घरों कि दीवार कमजोर होकर गिरने लगी है। कई घरों में दरार आ चुकी है। नाली को बमुश्किल पाटिया लगाकर बुजुर्ग और बच्चे पार कर रहे हैं। कभी भी कोई बड़ी दुर्घटना से इंकार नहीं किया जा सकता। 


 मामले में ठेकेदार सत्यम चौहान का कहना है कि उन्हें निगम ने 15 दिनों में भुगतान करने का वादा किया था लेकिन भुगतान नहीं होने के चलते काम बंद है। वार्ड पार्षद दीपा नाग ने कहा है कि ठेकेदार को कई बार सूचना देनें पर भी केवल आश्वासन दिया गया है। निगम इंजीनियर ने भी प्रत्येक बार ठेकेदार पर कार्यवाई किये जाने की बात कही लेकिन आज पर्यंत कोई ठोस कार्यवाई नहीं की गयी। नगर निगम आयुक्त हरेश मंडावी ने कहा है कि ठेकेदार द्वारा पुराने भुगतान कि मांग कि जा रही थी, जिसके लिए शासन को पत्र भी लिखा गया है। बावज़ूद, कार्य में लापरवाही भर्ती गयी है। ठेकेदार का लाइसेंस रद्द किया जायेगा।

You can share this post!

Related Posts
Adevertise