जगदलपुर। बस्तर पुलिस ने ज्वेलरी शॉप में भीड़भाड़ का फायदा उठाकर सोने के आभूषण चोरी करने वाले महाराष्ट्र के एक कथित संगठित गिरोह का पर्दाफाश किया है। कोतवाली पुलिस ने मामले में पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार आरोपियों ने 23 अगस्त 2026 को एक ज्वेलरी दुकान में भीड़ का फायदा उठाकर कान में पहनने वाले सोने के सुई-धागा आभूषण की चोरी की थी। विवेचना के दौरान पुलिस ने आरोपियों की पहचान कर उन्हें महाराष्ट्र के अलग-अलग स्थानों से हिरासत में लिया।
पुलिस अधीक्षक शलभ कुमार सिन्हा के नेतृत्व में आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त तत्वों के विरुद्ध लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में कोतवाली पुलिस की इस कार्रवाई में ज्वेलरी दुकान में चोरी करने वाले महाराष्ट्र से जुड़े पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से नकदी एवं मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं।
मामले की जानकारी देते हुए पुलिस के अधिकारियों ने बताया कि आरोपियों के कब्जे से चोरी के आभूषण की बिक्री से प्राप्त शेष रकम 20,000 रुपए तथा 5 नग मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं। बरामद मशरूका की कुल कीमत करीब 50,000 रुपए बताई गई है।
दुकान में वजन कम मिलने के बाद सामने आया मामला
पुलिस के अनुसार प्रार्थी सतीश सूर्यवंशी ने थाना कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि 23 अगस्त 2026 की रात करीब 9 बजे दुकान बंद करने से पहले सोने-चांदी के आभूषणों का मिलान किया जा रहा था। इस दौरान सोने के आभूषण के वजन में 11.500 ग्राम की कमी पाई गई।
इसके बाद दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज की जांच की गई। फुटेज में 23 अगस्त की शाम करीब 5:09 बजे से 5:20 बजे के बीच दो महिलाएं और दो पुरुष दुकान में आते दिखाई दिए।
पुलिस के अनुसार सीसीटीवी फुटेज में दोनों महिलाएं काउंटर के पास खड़ी होकर भीड़भाड़ का फायदा उठाते हुए कान में पहनने वाले सोने के सुई-धागा आभूषण को अपने कब्जे में रखकर छिपाती दिखाई दीं। इसके बाद चोरी किए गए आभूषण को दूसरी महिला के हाथ में देने की बात सामने आई। रिपोर्ट पर थाना कोतवाली में अपराध दर्ज कर मामले की विवेचना शुरू की गई।
सीसीटीवी फुटेज और साइबर सेल की मदद से आरोपियों तक पहुंची पुलिस
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक शलभ कुमार सिन्हा के निर्देशन में आरोपियों की पतासाजी के लिए विशेष टीम गठित की गई। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुखनंदन राठौर, नगर पुलिस अधीक्षक सुमित कुमार धोत्रे तथा डीएसपी अजाक क्राइम के पर्यवेक्षण में पुलिस टीम ने सीसीटीवी फुटेज, आरोपियों के फोटो तथा साइबर सेल से प्राप्त तकनीकी जानकारी के आधार पर संदिग्धों की पहचान शुरू की।
जांच के दौरान पुलिस को आरोपियों के महाराष्ट्र से जुड़े होने की जानकारी मिली। इसके बाद पुलिस टीम ने अलग-अलग स्थानों पर कार्रवाई करते हुए पांच संदिग्धों को हिरासत में लिया।
पूछताछ में चोरी की घटना स्वीकार करने का पुलिस का दावा
पुलिस के अनुसार हिरासत में लिए गए आरोपियों से पूछताछ करने पर उन्होंने ज्वेलरी दुकान में चोरी की घटना में शामिल होना स्वीकार किया। पुलिस का कहना है कि आरोपियों ने चोरी किए गए सोने के कान के सुई-धागा आभूषण को बेच दिया था और बिक्री से प्राप्त रकम को आपस में बराबर बांट लिया था।
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से बिक्री रकम में से बची 20,000 रुपए की नकद राशि तथा 5 मोबाइल फोन बरामद किए। बरामद सामग्री का कुल मशरूका करीब 50,000 रुपए बताया गया है।
सभी पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया। पुलिस के अनुसार आरोपियों को 5 अक्टूबर 2026 को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।
गिरफ्तार आरोपी
पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए आरोपियों में—
पृथ्वीराज चौहान, पिता चुनीलाल चौहान, उम्र 60 वर्ष, निवासी तहसील मालसिसरस, ग्राम/थाना आक्जुज, जिला सोलापुर, महाराष्ट्र।
रेखा चौहान, पति पृथ्वीराज चौहान, उम्र 50 वर्ष, निवासी तहसील मालसिसरस, ग्राम/थाना आक्जुज, जिला सोलापुर, महाराष्ट्र।
चेतन भाटी, पिता राजसिंह, उम्र 50 वर्ष, निवासी एस.आर. नंबर 39/1-A, फ्लैट जी-1, रक्षक नगर फेस-2, कोराणी बाईपास, थाना पुणे, जिला पुणे, महाराष्ट्र।
संदीप गौड़, पिता संजय गौड़, उम्र 35 वर्ष, निवासी तुकला, थाना मुंबई, महाराष्ट्र।
जयश्री, पति महेन्द्र शैलके, उम्र 62 वर्ष, निवासी अम्बेडकर नगर, पुराने बस स्टैंड के पास, ग्राम अकलुज, जिला सोलापुर, महाराष्ट्र।
इन पुलिस अधिकारियों और जवानों की रही महत्वपूर्ण भूमिका
पूरी कार्रवाई में थाना कोतवाली और साइबर सेल जगदलपुर की टीम ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। पुलिस द्वारा जारी जानकारी के अनुसार कार्रवाई में शामिल अधिकारियों एवं कर्मचारियों में—
थाना कोतवाली टीम
निरीक्षक लीलाधर राठौर
उप निरीक्षक अरुण मरकाम
PSI रानी सोनी
प्रधान आरक्षक विनोद चांदने
आरक्षक भीम मंडावी
आरक्षक राजू बघेल
आरक्षक सोमलु कश्यप
साइबर सेल जगदलपुर
TI गौरव तिवारी
SI अमित सिदार
HC संजय यादव
आरक्षक मंहगू कश्यप
आरक्षक मेघा यादव
आरक्षक सोनू गौतम
आरक्षक प्रदीप कश्यप
इन अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा सीसीटीवी फुटेज के विश्लेषण, आरोपियों की पहचान, तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर पतासाजी तथा महाराष्ट्र तक पहुंचकर आरोपियों को हिरासत में लेने की कार्रवाई में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई गई।
Subscribe our newsletter to stay updated