जगदलपुर/कोलकाता से थोक में आने वाले कपड़ों पर टैक्स चोरी का गंभीर मामला सामने आया है। सूत्रों से मिल रही जानकारी के मुताबिक हावड़ा और जगदलपुर के बीच चलने वाली ट्रेन में कोलकाता से करोड़ों का कपड़ा भरकर जगदलपुर रेलवे स्टेशन पहुंचता है। यहाँ से शहर के अलावा आसपास के क्षेत्र में इसे सड़क मार्ग से पहुंचाया जाता है जो बिना किसी पर्ची,वैध दस्तावेजों के बिना जगदलपुर रेलवे स्टेशन में उतरता है और दुकानदारों तक पहुंच जाता है।
जिसमें नहीं के बराबर जीएसटी व्यापारियों द्वारा अदा किया जाता है। कई मामलों में तो बिलकुल ही टैक्स नहीं भरा जाता है। बड़ी बात यह है कि इस बेहद गंभीर मामले में कोई भी जिम्मेदार बोलने को तैयार नहीं है। रेलवे अधिकारी से लेकर आरपीएफ और जीएसटी के अधिकारी अपना पल्ला झाड़ते दिखाई दे रहे हैं।
जिसके चलते सरकार को करोड़ों रुपए का चूना लग रहा है। संवाददाता ने जब इस पूरे मामले में जीएसटी अधिकारियों से संपर्क साधा तो उन्होंने रेलवे परिसर में कार्रवाइ करने में अपनी असमर्थता व्यक्त की। इसी तरह रेलवे के अधिकारी भी सबकुछ जानकर भी पूरे मामले में चुप्पी साधे हुए हैं। आरपीएफ का अमला तो कार्रवाई करना तो दूर उल्टे जीएसटी चोरों को संरक्षण देने में व्यस्त है। पिछली बार की तरह इस बार भी हमारी टीम जब रेलवे स्टेशन पहुंची तो वहां पर टैक्स चोरी करने वालों की ढाल बनकर रेलवे स्टाफ और आरपीएफ के अधिकारी बचाव में खड़े हो गए। पूछने पर बिना कोई जवाब दिए ऑफिस के अंदर चले गए और प्रोटोकॉल का हवाला देने लग गए।
सूत्रों द्वारा यह जानकारी भी सामने आ रही है की लगातार पत्रकारों द्वारा बढ़ते दबाव को देखते कलकत्ता से आने वाले कपड़े को जगदलपुर रेलवे स्टेशन में न उतर कर कोरापुट, जयपुर, कोटपाड़ या अन्य किसी नजदीकी स्टेशन में उतारने की तैयारी की जा रही है।
कलकत्ता से ले कर जगदलपुर तक जुड़े हैं GST चोरी के तार
जगदलपुर शहर में कपड़ा व्यापार से जुड़े लगभग एक दर्जन से ज्यादा व्यापारिक प्रतिष्ठान कलकत्ता से मंगाए जाने वाले कपड़ों की खरीदी में निर्धारित GST की बड़ी रकम चोरी कर रहे हैं और इस तरह शासन को करोड़ों का चुना लगा रहे हैं। बावजूद इसके GST अधिकारी RPF और रेल अधिकारी एक तरह से टैक्स चोरी करने वालों के मामले में आंख मूंदे बैठे हैं इनके द्वारा लगातार ग्रीन सिग्नल मिलने के चलते टैक्स चोर अपना काम धड़ल्ले से करने में लगे हुए हैं।
Subscribe our newsletter to stay updated