जगदलपुर। बस्तर पुलिस ने शहर और आसपास के इलाकों में लगातार हो रही चोरी की घटनाओं का खुलासा करते हुए दो बांग्लादेशी नागरिकों को गिरफ्तार किया है। आरोपी पिछले एक वर्ष से उड़ीसा के सासाहांडी में रहकर बस्तर और पड़ोसी जिलों में चोरी की वारदातों को अंजाम दे रहे थे। पकड़े गए आरोपियों के पास से सोने-चांदी के जेवर, नगदी, मोबाइल ईयरबड, हाथ घड़ी, चोरी में प्रयुक्त मोटरसाइकिल और औज़ारों सहित करीब 20 लाख रुपये का माल जप्त किया गया है।
चोरों से बरामद आभूषण
गिरफ्तार आरोपियों के नाम
1. आबुल शेख उर्फ़ बाबू शेख उर्फ़ शेख समीर, मूल निवासी बांग्लादेश
2. बबलू चंद्र दास, मूल निवासी बांग्लादेश
दोनों आरोपी उड़ीसा के कोरापुट जिले के सासाहांडी में किराए पर रह रहे थे। पुलिस के अनुसार मुख्य आरोपी आबुल शेख पहले भी चोरी के मामले में जेल जा चुका है।
शहर में ऐसे देते थे वारदात को अंजाम
आरोपी रात के समय सूने मकानों को निशाना बनाते थे। चोरी के बाद घरों में लगे सीसीटीवी DVR को निकालकर पास के तालाब में फेंक देते थे ताकि सबूत न मिल सके। पुलिस ने तालाब से DVR बरामद कर तकनीकी जांच कर सुराग जुटाए।
किन क्षेत्रों में हुई थीं चोरी की घटनाएं
सनसिटी, धरमपुरा, महावीर नगर, कंगोली, नाईकगुड़ा, बस्तर और बोधघाट थाना क्षेत्रों में लगातार चोरियां दर्ज की गई थीं।
कैसे पकड़े गए आरोपी
पुलिस अधीक्षक शलभ कुमार सिन्हा के निर्देश पर गठित विशेष टीम ने सीसीटीवी फुटेज, तकनीकी विश्लेषण और मुखबिर की सूचना के आधार पर आरोपी आबुल शेख को आड़ावाल क्षेत्र से पकड़ा। पूछताछ में आरोपी ने कई वारदातें कबूलीं। उसकी निशानदेही पर उड़ीसा से चोरी का माल बरामद किया गया।
बरामद सामान
सोने के हार, चैन, झुमके, अंगूठियां, कंगन, चांदी की पायल, सिक्के, 93,000 रुपये नगद, नोटों के बंडल, DVR, ब्लूटूथ ईयरबड और एक मोटरसाइकिल।
पुलिस आगे की जांच में जुटी
दोनों आरोपियों के अन्य नेटवर्क और प्रदेशों में हुई घटनाओं की जानकारी जुटाई जा रही है।
Subscribe our newsletter to stay updated