गौ मांस बिक्री करते गुढियारी क्षेत्र के खालबाड़ा में छत्तीसगढ़ महतारी गौ सेवा समिति एवम हिंदू महासभा सेवकों ने दबिश देकर रंगे हाथों पकड़ा, गुढियारी थाना पुलिस की कड़ी कार्यवाही:- F.I.R. दर्ज
रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के गुढियारी खालबाड़ा क्षेत्र में गौ मांस बिक्री कर एवम मांस पका कर बेचने का मामला सामने आया है। छत्तीसगढ़ महतारी गौ सेवा समिति के प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम साहू तथा हिंदू महासभा के सेवको ने रंगे हाथों कुछ लोगों को गौ मांस की बिक्री करते तथा मांस पका कर बेचते हुए पकड़ा है।
गुढ़ियारी थाने में FIR हुई दर्ज:
इस मामले में गुढ़ियारी थाने के प्रभारी कृष्ण कुमार कुशवाहा ने मीडिया को बताया कि हिंदू महासभा तथा गौ सेवकों से पता चला की गुढ़ियारी के खालबाड़ा में गौ मांस बिक्री की जा रही है इस पर तत्काल पुलिस टीम भेजकर वहां दबिश दी गई जहां 2 आदमी उस जगह मिले और एक आदमी जो गौ मांस खरीद कर ले जा रहा था उन तीनों को पकड़ के थाना लाया गया है जिनका नाम धरम बघेल , रूपेश लहरी, शिव कुमार सोनकर है। इन तीनों के खिलाफ पशु क्रूरता निवारण अधिनियम 2004 की धारा 4,5,6,10 के तहत एवम धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने के संबध में धारा 295 का मामला F.I.R.कर दर्ज किया गया है। गुढ़ियारी थाना प्रभारी कृष्ण कुमार कुशवाहा ने यह आश्वाशन दिया है की इस तरह के मामलों पर कड़ी से कड़ी कार्यवाही की जाएगी।
Subscribe our newsletter to stay updated